असम के डिब्रूगढ़ रेवले स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार को मेरठ पहुंची। इससे पहले शनिवार को दिन में कई बार ट्रेन के पहुंचने का समय तय हुआ लेकिन वह नहीं पहुंच सकी। आज दोपहर स्पेशल ट्रेन मेरठ के सिटी स्टेशन पहुंची, जहां से प्रवासी श्रमिकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उनके गंतव्य के लिए बसों से भेजा गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर डटी रही।
2 of 5
प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन
- फोटो : amar ujala
यह पहली ट्रेन है जो प्रवासी श्रमिकों को लेकर मेरठ पहुंची है। इस ट्रेन में आसपास के 14 जिलों के 645 श्रमिक सवार थे। शनिवार को ट्रेन के करीब 11 बजे पहुंचने का समय तय हुआ था। इसके बाद शाम चार बजे और फिर रात 11 बजे कर दिया गया था। इसके बावजूद ट्रेन नहीं पहुंच पाई। ट्रेन आज सुबह 11 बजे ट्रेन मेरठ पहुंची।
3 of 5
प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन
- फोटो : amar ujala
ट्रेन से उतरने के बाद श्रमिकों को उनके जिले की बस में बैठने की व्यवस्था की गई। रेलवे प्रशासन ने इस बार स्टेशन की सीमा से 500 मीटर दूर व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। रेलवे परिसर के बाहर इन श्रमिकों के लिए बसों को लगाया गया था।
4 of 5
प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन
- फोटो : amar ujala
इस ट्रेन में अलीगढ़ के 30, बागपत के 13, मेरठ के 29, बिजनौर के 16, बुलंदशहर के 25, गौतमबुद्धनगर का एक, गाजियाबाद के 339, हापुड़ के तीन, मथुरा के 12, मुजफ्फरनगर के 44, रामपुर के 33, सहारनपुर के 24, संभल के 22 और शामली के 54 श्रमिक उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं।
5 of 5
प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन
- फोटो : amar ujala
श्रमिकों को कोच के अंदर ही पानी की बोतल और खाने के पैकेट दिए गए। इसके बाद सभी श्रमिकों को बारी-बारी से उतरवाकर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। फिर उन्हें बसों से उनके जनपदों के लिए रवाना किया।