{"_id":"6796fd99af86497c4506392e","slug":"son-in-law-got-former-village-head-sohanbiri-killed-in-meerut-2025-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: दामाद ने इसलिए कराई थी पूर्व प्रधान की हत्या, मामा को दी थी सास को मारने की सुपारी; 20 दिन पहले की थी रेकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दामाद ने इसलिए कराई थी पूर्व प्रधान की हत्या, मामा को दी थी सास को मारने की सुपारी; 20 दिन पहले की थी रेकी
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:16 AM IST
सार
पूर्व प्रधान सोहनबीरी की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। दामाद ने भाई के साथ मिलकर सोहनबीरी की हत्या की साजिश रची थी। 70 हजार रुपये की सुपारी देकर सोहनबीरी की हत्या कराई थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
1 of 8
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के मेरठ के भोला गांव की पूर्व प्रधान सोहनबीरी की हत्या उधार के 70 हजार रुपये चुकाने के लिए हरविंद्र मलिक ने बेटे अनुज के साथ मिलकर की थी। सोहनबीरी के तानों से क्षुब्ध होकर दामाद दीपक अपने भाई संदीप उर्फ टोनी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
शुक्रवार सुबह कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट टीम के साथ मुठभेड़ में अनुज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पिता हरविंद्र और दीपक व संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। दीपक आरोपी हरविंद्र के रिश्ते का भांजा है।
2 of 8
सोहनबीरी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
गोली और चाकू मारकर की थी सोहनबीरी की हत्या
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया जानी थाना इलाके के भोला गांव निवासी सोहनबीरी (50) नए साल पर रोहटा रोड स्थित नारायण गार्डन कॉलोनी में अपनी बेटी निशा के घर आई हुई थी। आठ जनवरी की दोपहर नकाबपोश दो आरोपियों ने गोली और चाकू मारकर सोहनबीरी की हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दामाद दीपक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
3 of 8
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार ने की थी पुलिस पर फायरिंग
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया था। शुक्रवार सुबह स्वाट टीम और थाना पुलिस सरधना फ्लाईओवर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार एक संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
हत्या के बाद परिवार के सामने सहमे बैठे बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनुज मलिक निवासी ग्राम भगवानपुर बांगर थाना किठौर बताया। उसने दीपक और संदीप की 70 हजार रुपये की उधारी चुकाने के लिए पिता हरविंद्र के साथ मिलकर सोहनबीरी की हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दामाद ने कहा- 70 हजार दो या सास को मार डालो
पुलिस पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसकी सास उसे काफी समय से प्रताड़ित करती आ रही थी। अक्सर उसे ताने मारकर जलील करती थी। जेल भिजवाने की धमकी देती थी। इसकी वजह से उसका अपनी पत्नी से भी विवाद रहने लगा था। अपना घर छोड़कर उसे गाजियाबाद के पतला गांव में रहना पड़ रहा था। समझौते के सभी प्रयास भी विफल हो गए थे। दीपक और संदीप ने हरविंद्र को कहा था कि उधार लिए 70 हजार रुपये वापस करो या फिर सोहनबीरी की हत्या कर दो। रुपये न होने के कारण पिता-पुत्र हत्या करने को तैयार हो गए। पकड़े जाने पर मुकदमे का खर्च उठाने का आश्वासन भी दोनों भाइयों ने दिया था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।