तेज बारिश, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानों में पहुंच रही उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया। दो दिन से हो रही झमाझम बारिश ने 22 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को यानी आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश होने से प्रदूषण से राहत मिली।
पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवा ने बढ़ाया सर्दी का सितम, बारिश ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अगले 72 घंटे में ठंडी हवा का प्रकोप बढ़ेगा। इससे दिन रात के तापमान में फिर गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 22 साल में मेरठ में 15 दिसंबर तक सर्वाधिक बारिश 41 मिमी हुई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.4 रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 और न्यूनतम 89 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर बारिश 24 मिमी रिकार्ड की गई।
कोहरे से अभी राहत नहीं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि मैदानों में सर्दी का असर व्यापक होने जा रहा है। कुछ दिनों तक दिन-रात के तापमान में गिरावट होने से पूरे उत्तर, भारत में कड़ाके की सर्दी रहेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। रविवार से मेरठ और आसपास में घना कोहरा भी छाने के आसार हैं।
पिछले सालों का रिकॉर्ड
1998 -- 0.0
1999 -- 0.4
2000 -- 0.0
2001 -- 0.0
2002 -- 0.0
2003 -- 0.0
2004 -- 0.0
2005 -- 0.0
2006 -- 0.0
2007 -- 0.0
2008 -- 2.2
2009 -- 0.0
2010 -- 0.0
2011 -- 0.0
2012 -- 25.6
2013 -- 0.0
2014 -- 1.7
2015 -- 0.0
2016 -- 0.0
2017 -- 7.02
2018 -- 0.0
2019 -- 41
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार अब से पहले दिसंबर में 1979 में 88.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद 1997 में 84.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। अब 2019 में सबसे ज्यादा 41 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 39 साल के रिकार्ड में 13 दिसंबर तक दूसरी बार यह बारिश सबसे ज्यादा हुई है।