फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर कटी लाश का खुला राज: प्रेमी से निकाह करना चाहती थी बेटी, नहीं मानी तो पिता ने काट दी थी गर्दन

Wed, 17 Aug 2022 07:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Aug 2022 07:11 PM IST
Shaina murder exposed in Meerut, wanted to marry her lover and see photos
शाइना मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

मेरठ में छह दिन पहले लिसाड़ीगेट में मिली सिर कटी लाश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती का हत्यारा कोई और नहीं पिता और भाई ही निकला। पिता और भाई ने मिलकर शाइना की गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। शाइना की सिर कटी लाश कब्रिस्तान के पास मिली थी। पिछले छह दिनों से पुलिस हत्या का खुलासा करने में लगी हुई थी। आखिर बुधवार को शाइना की हत्या का राज खुल गया। 



वहीं शाइना की हत्या का राज जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। वहीं लिसाड़ीगेट में भी किसी को यह नहीं पता था कि ये लड़की कौन है। हत्या का राज खुलने के बाद मोहल्ले के लोग भी सन्न रह गए। 

Shaina murder exposed in Meerut, wanted to marry her lover and see photos
युवती का सिर कटा शव मिला - फोटो : अमर उजाला

प्रेम-प्रसंग में बेटी को दी खौफनाक मौत
पुलिस जांच में पता चला कि शाइना का मुस्लिम समाज के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से निकाह करना चाहते थे लेकिन युवती के परिजन इस बात से नाराज थे। बताया गया कि परिजनों ने युवती को काफी समझाया था, लेकिन वह मान नहीं रही थी।

Shaina murder exposed in Meerut, wanted to marry her lover and see photos
सिर कटी लाश मिली। - फोटो : amar ujala

15 दिन पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी युवती
पुलिस के अनुसार शाइना 15 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ मुजफ्फरनगर चली गई थी। लेकिन परिजन उसे समझा-बुझाकर घर ले आए थे। परिजनों ने युवती को समझाया और दूसरी जगह उसका निकाह करने की बात कही। लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ ही निकाह करने की बात पर अड़ गई।

विज्ञापन
Shaina murder exposed in Meerut, wanted to marry her lover and see photos
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

नहीं मानी बेटी तो रच डाली हत्या की साजिश
बताया गया कि शाइना ने अपने परिजनों की बात नहीं मानी तो उन्होंने बेटी की हत्या की साजिश रच डाली। इसके बाद पिता ने बेटे के साथ मिलकर रात में करीब दो बजे शाइना की गर्दन काट डाली। इसके बाद उसे कब्रिस्तान में दबाने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही फेंक कर भाग गए। 

Shaina murder exposed in Meerut, wanted to marry her lover and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि युवती की हत्या उसके पिता और भाई ने की है। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed