फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्मशान घाट में फूट-फूटकर रोए रिश्तेदार, 82 परिवारों पर टूटा गम का पहाड़, देखें 7 तस्वीरें

Tue, 12 Feb 2019 05:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Feb 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, 82 people died from drinking poisonous liquor and, relatives crying in cremation ground
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जहरीला जाम पीकर जिंदगी गंवाने वाले लोगों के परिजनों की सिसकियां थमने का नाम नहीं ले रही है। बच्चे ही नहीं बड़े भी अपनों को खोने के गम से उबर नहीं पा रहे हैं। तीसरे दिन श्मशान में अस्थियां एकत्र (फूल) करने पहुंचे कई परिजन तो बिलख पड़े।

Saharanpur, 82 people died from drinking poisonous liquor and, relatives crying in cremation ground
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हंसती खेलती सैकड़ों जिंदगियों को इस जहरीली शराब ने निगल लिया। 8 फरवरी की उस स्याह रात को याद कर आज भी परिजनों का कलेजा बाहर आ जाता है जब जहरीला जाम पीने वालों को एक-एक करके उन्होंने अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखा था। जहरीली शराब ने सबसे ज्यादा कहर देवबंद और नागल क्षेत्र में मचाया है।

Saharanpur, 82 people died from drinking poisonous liquor and, relatives crying in cremation ground
शव - फोटो : अमर उजाला

यूपी-उत्तराखंड की सीमा से सटे गांवों से मौतों का सिलसिला आरंभ हुआ था। सीमा से लगते गांव खेड़ामुगल, बिलासपुर, डंघेड़ा, शिवपुर, नाफेपुर, सलेमपुर और ताजपुर में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौतें हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur, 82 people died from drinking poisonous liquor and, relatives crying in cremation ground
शव - फोटो : अमर उजाला

तीसरे दिन सोमवार को जहरीली शराब प्रभावित गांव में सुबह से ही अपनों की अस्थियां एकत्र करने के लिए श्मशान में पहुंचने लगे थे। जिन्हें सुबह 10 बजे के बाद हरिद्वार में गंगा में प्रभावित कर दिया गया। अस्थियां एकत्र करने के साथ ही तीन दिन से बुझे चूल्हे भी जले। शिवपुर में धर्मपाल, विनोद, तेजपाल व गूंगा, खेड़ामुगल में सहेंद्र, बुद्ध महात्मा, मंगल व माठा और नाफेपुर में काला व राजू की अस्थियां लेकर उनके परिजन हरिद्वार रवाना हो गए।

विज्ञापन
Saharanpur, 82 people died from drinking poisonous liquor and, relatives crying in cremation ground
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख के चेक वितरित
सरकार ने इस शराब कांड में मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। जिसके अंतर्गत सोमवार को अधिकारियों ने प्रभावित गांवों में जाकर मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की धनराशि के चेक देना शुरू कर दिया है। तहसीलदार हर्ष चावला ने बताया कि सलेमपुर, ताजपुर, नाफेपुर व खेड़ामुगल में चेकों का वितरण आरंभ करा दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed