{"_id":"5df9a8b48ebc3e88104398ca","slug":"robbery-in-meerut-miscreants-entered-saraf-shop-and-threatened","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ में डकैती: बदमाश बोले-मुंह खोला तो मार देंगे गोली... जेल तक हैं हमारे आदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में डकैती: बदमाश बोले-मुंह खोला तो मार देंगे गोली... जेल तक हैं हमारे आदमी
Wed, 18 Dec 2019 09:49 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो, अमर उजाला, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Dec 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नए बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। दिल्ली रोड स्थित मेवला रेलवे क्रॉसिंग के पास नई उम्र के बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक में डकैती डाली। गढ़ रोड पर होटल मालिक के बेटे को गोली मारने वाले बदमाश भी युवा थे। दोनों ही वारदात अभी अनसुलझी हैं। जिन्हें पकड़ने में क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम फेल साबित हो गई। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में भी सराफ की दुकान नई उम्र के बदमाशों ने लूट ली। इसको लेकर व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा है कि बदमाश लगातार सराफा कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं, और पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
Trending Videos
सराफ व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर में सराफ की दुकान में दिनदहाडे़ डकैती की वारदात होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। पीएनबी में भी बदमाश सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक और एक बैग लूटकर ले गए थे। पुलिस ने इस वारदात में 16 लोगों के नाम बताए थे। जिसमें पांच लोगों को जेल भेजा गया। बैंक में अंदर घुसने वाले चारों बदमाशों को दो सप्ताह बाद भी पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ सकी। क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम की टीम बदमाशों को तलाशने में फेल साबित हो गई। ठीक इसी तरह से गढ़ रोड स्थित सतगुरु होटल पर खाना न देने पर होटल मालिक के बेटे को गोली मारी थी। जिसमें चार युवकों की पहचान हुई। पुलिस ने उन पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया था। लेकिन पुलिस उनको भी गिरफ्तार करने में फेल साबित हो गई। दोनों ही घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली की पोल खोली थी।
सराफ व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शास्त्रीनगर में डकैती की दुस्साहसिक वारदात करने वाले बदमाशों ने सराफ की दुकान में घुसकर धमकी दी। बदमाश बोले कि मुंह खोला तो गोली मार देंगे। यहां से जेल तक हमारे आदमी फैले हैं। दुकान के बाहर भी हमारे आदमी लगे हैं। दो बदमाशों के हाथ में पिस्टल व एक बदमाश के हाथ में चाकू था। उम्र भी करीब 20-22 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित सराफ अक्षय जिंदल ने बताया कि वह दुकान में कुर्सी पर बैठे थे। दोनों कर्मचारी ज्ञानप्रकाश व गुलशन सामने बैठे थे। उस समय कोई ग्राहक दुकान में नहीं था। कर्मचारी गुलशन खाने का सामान लेकर आया था। इसी दौरान दो बदमाश दुकान में आए। बदमाशों से सबसे पहले सराफ अक्षय जिंदल को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर आवाज निकाली तो गोली मार देंगे।
विज्ञापन
दुकान के बाहर खड़े बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
तभी दूसरे बदमाश ने ज्ञानप्रकाश की कनपटी पर पिस्टल और गुलशन की गर्दन पर चाकू लगा दिया। दोनों कर्मचारियों को एक कोने में बदमाशों ने बैठा लिया। जबकि अक्षय से अलमारी के लॉक खुलवाए। जहां से जेवर और नकदी बदमाशों ने अपने बैग में भर लिए। जाते समय बदमाश बोले कि किसी ने मुंह खोला तो गोली मार देंगे। यहां से लेकर जेल तक हमारे आदमी हैं।