फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rapid Rail: पहला कोच पहुंचा दुहाई, वैलवेट की सीटें और मिलेगा वाई-फाई, ये होंगी खास सुविधाएं, मार्च-2023 में फर्राटा भरेगी रैपिड

Wed, 16 Mar 2022 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Mar 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
Rapid Rail Update Meerut: Rapid Rail coach reached Duhai, see first glimpse
रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहरवासियों को जल्द मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रैपिड रेल के कोच की आज पहली झलक दिखी। रैपिड के दुहाई डिपो में पहला कोच पहुंचा। रैपिड का कोच कई सुविधाओं से युक्त है। इसमें यात्रियों व सामान रखने की पर्याप्त जगह और विशेष रैक बनाई गई है।



कोच में मोबाइल, लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट और वाई-फाई की सुविधा दी गई है। एक कोच में प्रवेश-निकास के कुल छह स्वचालित दरवाजे और बाहर का नजारा देखने के लिए बड़ी शीशे की खिड़कियां होंगी। दिव्यांगों के लिए दरवाजों के पास व्हीलचेयर की जगह व स्ट्रेचर ले जाने की सुविधा प्रदान की गई है। आगे तस्वीरों में देखें कैसे होंगे रैपिड के कोच-

Rapid Rail Update Meerut: Rapid Rail coach reached Duhai, see first glimpse
रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से दिल्ली हाई स्पीड ट्रेन से सफर करने का सपना साकार होता जा रहा। 82 किमी के दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का पहला कोच दुहाई डिपो पहुंच गया। गुजरात के सांवली में बॉम्बार्डियर कम्पनी के प्लांट में कोच को तैयार किया गया है।

 
Rapid Rail Update Meerut: Rapid Rail coach reached Duhai, see first glimpse
रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला

मार्च-2023 में साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी में रैपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अगले एक वर्ष के अंदर ही मेरठ तक भी रैपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rapid Rail Update Meerut: Rapid Rail coach reached Duhai, see first glimpse
रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला

दुहाई में पहुंचे रैपिड रेल के कोच में कई अत्याधुनिक सुविधाएं है। इसमें वाई फाई की सुविधा सहित दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी। कोच में दोनों ओर 2-2 सीट की व्यवस्था की गई है। वहीं, कोच में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। जिससे किसी भी गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन
Rapid Rail Update Meerut: Rapid Rail coach reached Duhai, see first glimpse
रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला

कोच में सामान रखने की सुविधा
कोच में सामान रखने के लिए स्थान दिया गया है। इसमें एक यात्री 15 किलोग्राम वजन लेकर चल सकता है। वहीं, आपात स्थिति के लिए दरवाजे भी दिए गए है। महिलाओं और वृद्धजनों के लिए सीट पर लिख दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed