पश्चिमी यूपी में चार दिन तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को दिन में रिमझिम बारिश शुरु हुई और रविवार तक जारी है। आगे भी बरसात के आसार से तापमान का स्तर कम होे की संभावना जताई गई है। बदल रहे मौसम के साथ कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर नम हवाओं के असर के साथ ही चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके चलते 11 अक्तूबर तक भारी वर्षा होने का अनुमान है।
वेस्ट यूपी में 2 दिन से हो रही झमाझम बारिश के बीच तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे आ गया। लगातार बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया कि। बारिश ने पिछले 42 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है अब तक मेरठ में 80 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे आफत बनकर बरस रही है बारिश।
2 of 6
बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि इस भारी वर्षा से लगभग सभी फसलों को नुकसान है, धान व गन्ने की खड़ी फसल गिर रही है वहीं कुछ समय पहले बोई गई सब्जी की फसल जैसे गोभी धनिया पालक मूली आदि अधिक पानी से गल जाने की संभावना है एवं अगेती आलू सहित अन्य सब्जियों की बुवाई में भी विलम्ब होगा जिसका असर से आने वाले समय मे सब्जियों के दाम बढ़ सकते है। अभी 24 से 48 घंटे का भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है भी जनजीवन भी प्रभावित हो गया ।
3 of 6
बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में 120एमएम हुई बारिश
बिजनौर जनपद में पिछले तीन दिनों 120 एमएम बारिश हुई। अकेले रविवार को 75 एमएम बारिश हो चुुकी है। बारिश धान, उड़द आदि फसलों के लिए आफत बन गई है। मूसलाधार बारिश से धान की फसल को ज्यादा नुकसान है। शनिवार रात्रि व रविवार दिनभर तेज बारिश होने पर सड़क से लेकर खेत तक जलमग्न हो गए है।
4 of 6
खेत में बिछी धान की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
धान की फसल पकी खड़ी है और खेत में पानी भरा होने पर जरासी हवा चली तो धान पानी में गिर जाएगी, जिससे धान का दाना काला पड़ जाएगा। कटाई में भारी परेशानी होगी आधा दाना खेत में गिर जाएगा।मौसम साफ होने पर कृषि विभाग नुकसान का आकलन कराएगा।
5 of 6
rain in up
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बारिश ने फसलें कीं बर्बाद
सहारनपुर जनपद में बीते दो दिनों से हल्की बारिश हुई है। महानगर में बारिश नहीं हुई, जबकि छुटमलपुर, बेहट, चिलकाना, गंगोह में हल्की बारिश हुई। देवबंद में पूरी रात हल्की बारिश होती रही। बरसात से धान की फसल प्रभावित हुई है। खादर क्षेत्र में धान की फसलों में जलभराव होने से कटाई भी प्रभावित हुई है। बाकी अभी कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।