प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पूर्व में दिए बयान पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सरकारों की भूमिका अभिभावक की तरह होती है। योग्यता होने पर बढ़ावा भी दे और गलती होने पर ये कहकर ना टाल दे कि लड़कों से गलती हो जाती है। जो पहले सत्ता में थे, उन्होंने आपको गन्ने का मूल्य किस्तों में तरसा-तरसा कर दिया। पहले की सरकारों में चीनी मिलें कौड़ियों के दाम बेची जाती थी।
चौधरी चरण सिंह और गन्ने से किसानों को साधने की कोशिश
प्रधानमंत्री मोदी ने गन्ना बैल्ट के नाराज किसानों को साधने के लिए किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को न केवल विजनरी नेता कहा बल्कि चीनी मिलों को बिकने से बचाकर उनके विस्तार करने की बात कही। मोदी ने कहा कि नूरपुर की मढैया से निकले चौधरी चरण सिंह ने देश को विजनरी नेतृत्व दिया। कहा कि पहले की सरकार मिलों को बेच रही थी, लेकिन योगी सरकार मिलों का लगातार विस्तार कर रही है। योगी सरकार ने अब तक कि सरकारों से ज्यादा रिकॉर्ड गन्ना भुगतान कराया है।
2 of 6
पीएम मोदी।
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिटनेस को लेकर कितने जागरूक हैं। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कार्यक्रम से पहले प्रदर्शनी के दौरान एक जिम इक्विपमेंट पर मोदी की नजर पड़ी। एक्सरसाइज के शौकीन पीएम मोदी ने मौका नहीं गंवाया और मशीन पर हाथ आजमाया। उन्हीं की सरकार ने 'फिट इंडिया' मूवमेंट लॉन्च किया था।
3 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
सोतीगंज के 'कबाड़ किला' ढहाने पर पीएम ने फिर लगाई 'मुहर'
सोतीगंज के कबाड़ किला ढहाने पर पीएम ने एक बार फिर मेरठ में आकर मुहर लगा दी है। बोले, सोतीगंज में गाड़ियों के खेल का 'द एंड' हो रहा है। प्रधानमंत्री ने जैसे ही सोतीगंज का नाम लिया तो लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए।
4 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ स्थित सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के दौरान संबोधन में रविवार को सोतीगंज की फिर चर्चा की। सोतीगंज का नाम लेते ही भारत माता, वंदे मातरम और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू हो गए थे। 18 सेकेंड चुप रहने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि सोतीगंज में गाड़ियों का खेल द एंड हो रहा है।
5 of 6
पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले प्रधानमंत्री ने 18 दिसंबर को सोतीगंज के कबाड़ किला जाने की बात शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के दौरान भी अपने संबोधन में कही थी। जिसके बाद से पुलिस सोतीगंज को बंद कराने के लिए और भी सक्रिय हो गई थी। सोतीगंज के शातिर कबाड़ी पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।