सोतीगंज के कबाड़ किला ढहाने पर पीएम ने एक बार फिर मेरठ में आकर मुहर लगा दी है। बोले, सोतीगंज में गाड़ियों के खेल का 'दी एंड' हो रहा है। प्रधानमंत्री ने जैसे ही सोतीगंज का नाम लिया लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ स्थित सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के दौरान संबोधन में रविवार को सोतीगंज की फिर चर्चा की। जाहिर है कि वाहनों के अवैध कटान के लिए पहचाने जाने वाला सोतीगंज इस बार विधानसभा चुनाव में ध्रुवीकरण का आधार और चुनावी मुद्दा बना रही है।
सोतीगंज का नाम लेते ही भारत माता, वंदे मातरम और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू हो गए थे। 18 सेकेंड चुप रहने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि सोतीगंज में गाड़ियों का खेल दा एंड हो रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 18 दिसंबर को सोतीगंज के कबाड़ किला जाने की बात शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के दौरान भी अपने संबोधन में कही थी। जिसके बाद से पुलिस सोतीगंज को बंद कराने के लिए और भी सक्रिय हो गई थी।
2 of 6
pm modi in meerut
- फोटो : अमर उजाला
सोतीगंज के शातिर कबाड़ी पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 65 करोड़ रुपए की कबाड़ी हाजी गल्ला, हाजी इकबाल, राहुल काला, मन्नू कबाड़ी की संपत्ति जब्त की गई है। हाजी इकबाल सहित आठ बड़े कबाड़ी अभी पुलिस के टारगेट पर हैं। जिनकी संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरे दस्तावेज बना लिए हैं।
3 of 6
पीएम मोदी मेरठ में लाइव
- फोटो : अमर उजाला
वाहनों के अवैध कटान के लिए पहचाने जाने वाला सोतीगंज इस बार विधानसभा चुनाव में ध्रुवीकरण का आधार और चुनावी मुद्दा बनेगा। इसके संकेत शनिवार को तब मिले, जब गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने सोतीगंज बाजार के बारे में मंच से पूरे देश को बताया। दरअसल, सोतीगंज में विशेष वर्ग के लोगों की दुकानें ज्यादा हैं। पुलिस की कार्रवाई को उन पर शिकंजा कसने के नजरिए से भी देखा जा रहा है।
4 of 6
पीएम मोदी मेरठ में
- फोटो : अमर उजाला
चोरी के वाहनों के कटान और उनके पार्ट्स बिक्री को देखते हुए सोतीगंज बाजार पर अंकुश लगाने की तैयारी पहले से ही की जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोतीगंज पर कार्रवाई का श्रेय प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को दिया। इससे सोतीगंज को लेकर राजनीति गर्मा गई है। अब भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाने में जुट गई है।
5 of 6
सोतीगंज
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, इस मामले में कई बार सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया। मुख्यमंत्री को भी बाजार बंद कराने के लिए पत्र लिखे। सांसद ने लोकसभा में चार दिसंबर 2014 और 28 जुलाई 2016 को मामले को उठाया था। उन्होंने कहा था कि सोतीगंज में अंतरराष्ट्रीय गिरोह काम कर रहे हैं। वाहनों का प्रयोग आतंकवादी गतिविधियों के लिए भी होता है। इसका विस्तार हापुड़ और अन्य जिलों तक फैलता जा रहा है, जिससे खतरा बढ़ता जा रहा है।