मेरठ के शास्त्रीनगर में प्रदीप की हत्या कर फरार हुए आरोपियों की एसओजी टीम की जागृति विहार एक्सटेंशन के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी को एसओजी टीम ने धर दबोचा, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
{"_id":"6322d06d07a1e6436f63eaa1","slug":"pradeep-murder-case-wife-gave-contract-of-killing-her-husband-in-one-and-half-lakh-provided-a-pistol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रदीप हत्याकांड: किराएदार को पिस्टल थमाकर पत्नी ने डेढ़ लाख में दी थी पति की हत्या की सुपारी, खुले बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप हत्याकांड: किराएदार को पिस्टल थमाकर पत्नी ने डेढ़ लाख में दी थी पति की हत्या की सुपारी, खुले बड़े राज
Thu, 15 Sep 2022 12:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदीप हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर में सुपारी देकर पति प्रदीप शर्मा की हत्या कराने वाली महिला नीतू से पूछताछ के बाद पुलिस ने आज सुबह मुखबिर की सूचना पर दोनों शूटरों की घेराबंदी कर ली। पुलिस की शूटरों से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक शूटर को पुलिस ने पैर में गोली मार दी। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रदीप हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि आरोपी समीर करीब छह माह से नीतू के घर में किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदीप हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
नीतू ने अपने पति की हत्या कराने के लिए 1.50 लाख रुपये सुपारी के तौर पर दिए थे। साथ ही नीतू ने उसे एक पिस्टल भी मुहैया कराई थी। इसी पिस्टल से उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में बुधवार को प्रदीप शर्मा की समीर व उसके साथी मनीष ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
प्रदीप हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
प्रदीप के पिता देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्रवधू नीतू का चाल-चलन ठीक नहीं था। प्रदीप टोकता था तो नीतू उसके साथ मारपीट करती थी। प्रदीप ही बच्चों की परवरिश करता था और उनके लिए गांव से हर सामान लाकर देता रहता था।