सहारनपुर में डकैती डालने के आरोपी पुलिसकर्मियों ने ऑन ड्यूटी रहते हुए वारदात को अंजाम दिया। वह अपने तैनाती स्थल से कहीं बाहर जा रहे थे, इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी नहीं दी गई थी। क्योंकि खाकी की आड़ में अपराध जो करने निकले थे।
सहारनपुर: दबिश की आड़ में जीआरपी इंस्पेक्टर ने डाली थी डकैती, एक चूक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं व्यापारी के यहां डकैती डालने में जीआरपी आगरा के इंस्पेक्टर ललित त्यागी, जीआरपी आगरा के सिपाही रिंकू और शायर बेग ने नाटक तो दबिश डालने का किया, लेकिन दिमाग में बैठे अपराधी ने गलती पर गलती करा दीं, जिस कारण दबिश के नाम पर डकैती डालना भारी पड़ गया।
वहीं, सहारनपुर के पुलिस अधिकारियों ने आगरा जीआरपी के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, तो पता चला कि उक्त पुलिसकर्मियों ने जिले से बाहर जाने की सूचना नहीं दी है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी थे।
फरार सिपाहियों के पास बताई बाकी रकम
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी, सुभाष शर्मा और बशीर खान को गिरफ्तार कर लूटी गई नकदी 8,43,500 में से 4,94,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं, बाकी 349000 रुपये सिपाही रिंकू और शायर बेग के पास बताए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी होने पर बाकी रकम बरामद हो पाएगी।
इस तरह पकड़ में आए
गेहूं व्यापारी अख्तर को जबरन कार में बैठाने की कोशिश के दौरान बशीर को पहचान लिया गया था। ढाबे पर लोगों ने विरोध किया तो अख्तर को छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दिए जाने पर पुलिस की टीम आरोपियों की कार को तलाशने में लग गई थी। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर रोहाना टोल प्लाजा पर सीसीटीवी फुटेज में बगैर नंबर प्लेट की कार दिखाई दी, जिसमें आगे पुलिस की वर्दी पहने एक बैठा था। इसके बाद कार का पीछा करते हुए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम आगरा तक पहुंच गई थी।
वारदात के लिए किराए पर लाए थे कार
गिरफ्तार आरोपी बशीर खान ने पुलिस को बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार किराए पर लाई गई थी। टैक्सी चालक छोटू भी आगरा का रहने वाला है। अभी आरोपी टैक्सी चालक छोटू कार लेकर फरार है। वहीं, वारदात के दौरान कार की नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी, जिस कारण अभी कार का नंबर मालूम नहीं है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी टैक्सी चालक की गिरफ्तारी होने पर पता चलेगा कि कार किसकी है।