मुजफ्फरनगर जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के पंडाल में आयोजित बंग संध्या में डीएम राजीव शर्मा और मुख्य अतिथि सुधीर कुमार सक्सेना जमकर थिरके। पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाषा समझ नहीं आने से श्रोता कार्यक्रम में ठहर नहीं पाए। कार्यक्रम अफसरों और उनके परिवार के सदस्यों तक ही सिमट कर रह गया। आगे की वीआईपी गैलरी तक खाली पड़ी रही।
Pics: बंग संध्या में पत्नी संग जमकर थिरके डीएम, बंगाल से आए कलाकारों ने बांधा समा
नुमाइश पंडाल में विकास प्राधिकरण के सहयोग से शुक्रवार रात बंग संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने अपनी ही भाषा में प्रस्तुति दी।
आम आदमी की समझ में भाषा नहीं आने से पंडाल में अधिकतम लोग उठकर चले गए। केवल अफसर, उनके परिजन और एमडीए से जुडे़ लोग ही कार्यक्रम में मौजूद रहे। वीआईपी गैलरी तक खाली रही। पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भजन प्रस्तुत किए। संगीतमय नृत्य करते हुए कुछ कलाकार मंच से नीचे उतर आए और भक्ति के आनंद की अनुभूति करते हुए जमकर थिरके।
कलाकारों के साथ नृत्य करने के लिए डीएम राजीव शर्मा अपनी पत्नी सुधा शर्मा संग के खड़े हो गए। मुख्य अतिथि सुधीर कुमार सक्सेना भी नृत्य के लिए खडे़ हो गए, इन सबने कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया। मौके पर जो अधिकारी और कर्मचारी बैठे थे उन्होंने इस नृत्य का भरपूर आनंद लिया।
नुमाइश का सबसे महंगा कार्यक्रम
बंग संध्या नुमाइश का सबसे महंगा कार्यक्रम रहा। पंडाल में श्रोताओं ने भले ही सैकड़ों की संख्या पार न की हो, लेकिन पैसे के हिसाब से डीएम की पसंद का यह कार्यक्रम अब तक का सबसे महंगा था। इस कार्यक्रम पर छह लाख खर्च किया गया। यह सारी धनराशि प्रदर्शनी के खाते से दिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/