फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: रंग एकादशी पर निकाला जुलूस, होली का हुड़दंग शुरू

Tue, 27 Feb 2018 11:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 27 Feb 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
PHOTOS : weird tradition, before the Holi, start procession
हुलियारों का हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के धामपुर में रंग एकादशी पर परंपरागत तरीके से निकले गीले रंग का जुलूस के साथ ही नगर में होली का सोमवार से हुड़दंग शुरू हो गया है। जुलूस में शामिल हुलियारे लोगों को रंग में सराबोर करते चल रहे थे। जुलूस का उद्घाटन धामपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अशोक राणा, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने किया।

PHOTOS : weird tradition, before the Holi, start procession
निकला रंग जुलूस - फोटो : अमर उजाला

धामपुर की होली ब्रज बरसाना की होली के बाद उत्तरी भारत में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यहां पर रंग की एकादशी से गीला रंग शुरू हो जाता है जो दुल्हैंडी तक सवेरे से दो बजे तक जमकर खेला जाता है। रंग की एकादशी पर गीले रंग के जुलूस के साथ धामपुर में होली का हुड़दंग शुरू हो जाता है।

PHOTOS : weird tradition, before the Holi, start procession
निकला रंग जुलूस - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को नागरिक फल चौक पर एकत्र हुए। रंग की एकादशी का जुलूस श्री मंदिर ठाकुरद्वारा वजरिया की ओर से वहीं से शुरू होता है। करीब 12 बजे से रंग का जुलूस शुरू हुआ। शुरूआत विधायक अशोक राणा, महेंद्र धनौरिया और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने नारियलों को फोड़ व गुब्बारों को उड़ाकर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS : weird tradition, before the Holi, start procession
हुलियारों का निकला हुजूम - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान फल चौक पर लोगों का भारी हुजूम रहा। जुलूस की शुरुआत होते ही नगर में गीले रंग की शुरूआत हो गई। जुलूस में समिति की ओर से कई ट्रैक्टर ट्रालियां भी थी, जिसमें रंग से भरे ड्रम रखे गए थे।

विज्ञापन
PHOTOS : weird tradition, before the Holi, start procession
निकला रंग जुलूस - फोटो : अमर उजाला

हुलियारों के हाथों में पिचकारियां थी, रास्ते में लोगों को सराबोर करते चल रहे थे। ढोल की थाप पर युवक रंग-गुलाल से सराबोर कर आनंद उठाते हुए चल रहे थे। जुलूस नगर के सभी परंपरागत मार्गों से होता मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed