मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे के सफीपुर पट्टी में मेरठ के लक्खीपुरा निवासी वेल्डर नसीम उर्फ तालिब सैफी (28) की हत्या एलान कर की गई। आरोपी ने तीन महीने पहले ही वेल्डर के पिता को मोबाइल पर कॉल कर हत्या का एलान किया था। पुलिस ने आरोपी आसिम अब्बासी को लुहसाना मार्ग से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। वेल्डर की पत्नी मीना को पुलिस ने घर से ही पकड़ा।
अवैध संबंधों का विरोध करने पर दोनों ने वारदात की साजिश रची। वेल्डर को कॉल कर मेरठ से बुलाया गया। वारदात की सुबह हमलावर ने बुगदा (मीट काटने का औजार) लेकर घर पर जाकर गाली-गलौज की। वेल्डर विरोध करते हुए गली तक पहुंच गया, जिसके बाद हमलावर ने उसे गिराकर 17 वार कर हत्या कर दी थी।
2 of 10
नसीम उर्फ तालिब सैफी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रविवार को आसिम के भनवाड़ा से लुहसाना की तरफ आने की सूचना मिली। पुलिस की घेराबंदी होते ही आरोपी ने तमंचे से फायरिंग की और गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी मीना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आरोपी से तमंचा, बुगदा बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना को भी सफीपुर पट्टी स्थित किराये के घर से गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों आरोपियों का चालान किया गया है। बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी विवेचक सुभाष अत्री ने बताया कि हत्याकांड में महिला की साजिश होने के मोबाइल से सबूत मिले हैं।
4 of 10
अस्पताल के बाहर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
गालियां देकर उकसाया...घर से निकलते ही मार डाला
सफीपुर पट्टी में किराए के मकान में बहन के साथ रह रही मीना ने चार अगस्त को कॉल कर मेरठ से अपने शौहर नसीम को बुलाया। साजिश के तहत शनिवार सुबह साढ़े छह बजे पड़ोस में ही रहने वाला आसिम बगदा लेकर मीना के घर के सामने पहुंचा नसीम को गालियां देने लगा।
5 of 10
बुढ़ाना की गली में नसीम और आसिम के बीच होता झगड़ा
- फोटो : सीसीटीवी
छह बजकर 40 मिनट पर नसीम घर से निकलकर विरोध करने लगा। हमलावर उसे उकसाते हुए गली के सुनसान हिस्से में ले गया और इसके बाद 15 सेकंड में 17 वार कर हत्या कर दी।