फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arrest: सब्जी बेची, प्रॉपर्टी डीलर से पार्षद बना, सात साल हिंदू बनकर छिपा रहा तांत्रिक, पूछताछ में खोले राज

Thu, 15 Sep 2022 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Sep 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
Nazakat Sold vegetables, became councilor, occultist hiding as a Hindu for seven years Arrested
एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार नजाकत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कस्टडी से भागा कुख्यात तांत्रिक नजाकत अली उर्फ पप्पू सात साल बाद एसटीएफ मेरठ ने कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने कई बड़े खुलासे किए। उसने बताया कि कैसे वह नाम बदलकर सात साल तक पुलिस को चकमा देता रहा। कैसे पुलिस से सांठगांठ कर वह आराम की जिंदगी गुजारता रहा।



उसने बताया कि फरारी के समय वह संजय शर्मा बनकर महिला मित्र के साथ आगरा, वाराणसी, उन्नाव, बरेली, दिल्ली सहित कई शहरों में घूमता रहा। इस दौरान उसने पत्नी नसरीन के नाम पर रोहिणी दिल्ली के अनुभव अपार्टमेंट में आलीशान फ्लैट ले लिया और पुलिस उसे तलाश ही करती रही। इस अवधि में वह प्रयागराज के मंदिर में बाबा बनकर भी रहा। अब गिरफ्तारी होने के बाद नजाकत द्वारा किए गए खुलासे से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Nazakat Sold vegetables, became councilor, occultist hiding as a Hindu for seven years Arrested
जिला कारागार मेरठ

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के खत्ता रोड पर 2013 में हुए बिलाल हत्याकांड में नजाकत अली मुख्य आरोपी था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। वर्ष 2015 में बंदी के रूप में पेशी के दौरान नजाकत अली पुलिस कस्टडी में कचहरी से फरार हो गया था।

मेरठ पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम रखा था। पुलिस-एसटीएफ ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लग रहा था। मंगलवार दोपहर को एक मुखबिर ने एसटीएफ को सूचना दी कि इनामी नजाकत मेरठ में एक रिश्तेदार के यहां पर आ रहा है। इसकी जानकारी पर एसटीएफ ने घेराबंदी कर कचहरी के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Nazakat Sold vegetables, became councilor, occultist hiding as a Hindu for seven years Arrested
meerut police - फोटो : अमर उजाला
प्राॅपर्टी डीलर, पार्षद से लेकर तांत्रिक तक बना
पुलिस के मुताबिक नजाकत ने वर्ष 1998-99 में चौधरी चरण विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद सब्जी मंडी में दो साल तक सब्जी भी बेची थी। नजाकत रसीदनगर में प्राॅपर्टी का काम करने के साथ एक टीवी चैनल से जुड़ गया था। वह 2007 से 2012 तक पार्षद रहा।

वर्ष 2009 में सहकारी बैंक का वाइस चेयरमैन भी बना। इसके बाद अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल चला गया। जमानत के बाद साढू सिराज के साथ मिलकर तंत्र क्रिया के नाम पर करोड़ों रुपये ठगे। वर्ष 2007 में ब्रहमपुरी थाने में रामकुमार ने, हरियाणा के हिसार, राजस्थान में मधु अग्रवाल से ठगी करने के मुकदमे भी दर्ज हुए। सिपाही इरफान ने सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nazakat Sold vegetables, became councilor, occultist hiding as a Hindu for seven years Arrested
meerut police - फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस ने 2019 में पकड़ा, 2.50 लाख लेकर छोड़ा
कुख्यात नजाकत अली उर्फ पप्पू की पुलिस से दोस्ती थी। फरारी के दौरान 2019 में आगरा पुलिस ने उसे पकड़ा था। बाद में 2.50 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया। जेल जाने से पहले पूछताछ में नजाकत ने पुलिस के कई कारनामे उजागर किए। एसटीएफ ने उसके बयानों की वीडियोग्राफी की है, जिन पुलिसकर्मियों के नाम नजाकत ने बताए हैं। उनकी जांच होगी।

सात साल से फरार नजाकत अली को एसटीएफ ने मंगलवार को कचहरी के पास से पकड़ा था। वह अपने भाई से मिलने गोल मार्केट साकेत जा रहा था। दो साल से वह दिल्ली के रोहिणी स्थित अनुभव अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदकर रह रहा था। अपने साढू के साथ करोल बाग में एक होटल लीज पर चला रहा था। एसटीएफ की पूछताछ में नजाकत ने बताया कि प्रतापगढ़ में बिलाल हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस की सेटिंग से फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Nazakat Sold vegetables, became councilor, occultist hiding as a Hindu for seven years Arrested
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उस मुकदमे में नजाकत से सेटिंग करने वाले दरोगा और इंस्पेक्टर के नाम सामने आए हैं। फरारी के दौरान मदद करने वाले सभी पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की गई है। कार्रवाई के लिए उसे शासन को भेजा जा रहा है। पुलिस नजाकत की संपत्ति की जानकारी जुटा रही है, ताकि गैंगस्टर की कार्रवाई कर संपत्ति को जब्त किया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed