फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2020: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, देखिए तस्वीरें

Sat, 17 Oct 2020 11:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Oct 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2020: Devotees have worshiped in temples at today
मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्रि आज 17 अक्तूबर से प्रारंभ हो गए है। भक्तों ने सुबह- सुबह ही मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा और ज्यादातर श्रद्धालुओं ने मास्क भी पहनकर रखा। वहीं अनलॉक-5 के चलते मेरठ के सभी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी।

Navratri 2020: Devotees have worshiped in temples at today
मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि माता रानी के मंदिरों में नौ दिनों तक विशेष पूजा अर्चना होगी। इस बार नवरात्र का आरंभ शनिवार के दिन हो रहा है। ऐसे में देवी भागवत पुराण के अनुसार माता का वाहन अश्व होगा। ऐसे में पड़ोसी देशों से युद्ध, छत्र भंग, आंधी-तूफान के साथ कुछ राज्यों में सत्ता में उथल-पुथल भी होने की आशंका है। माता की विदाई भी भविष्य में घटने वाली घटनाओं की ओर इशारा करती है। इस बार विजयादशमी रविवार को है। 

Navratri 2020: Devotees have worshiped in temples at today
मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रों के अनुसार रविवार के दिन विजयादशमी होने पर माता हाथी पर सवार होकर कैलाश की ओर प्रस्थान करेंगी। विदाई हाथी पर होने से आने वाले साल में अधिक वर्षा की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2020: Devotees have worshiped in temples at today
मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलोजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि निर्णय सिंधु के अनुसार नवरात्र पूजन द्विस्वभाव लग्न में करना शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन, कन्या, धनु तथा कुंभ राशि द्विस्वभाव राशि है। अत: इसी लग्न में पूजा प्रारंभ करनी चाहिए।

विज्ञापन
Navratri 2020: Devotees have worshiped in temples at today
मंदिरों में तैयारियां पूरी - फोटो : अमर उजाला

- शुभ चौघड़िया व स्थिर लग्न के संयोग में सुबह 8:16 बजे से 10:31 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त 
11:43 से 12:29 तक

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed