फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉलेज में गुंडागर्दी की हदें पार: चीखता रहा बीटेक का छात्र, पर नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, देखें मर्डर की तस्वीरें

Wed, 13 Apr 2022 08:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Apr 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Murder in MIET College Meerut: BTech student Abhishek Sharma was killed by knife see photos
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala

शिक्षा के मंदिर में उस समय गुंडागर्दी की सभी हदें पार हो गईं, जब एक बीटेक के छात्र को पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और फिर 20 से ज्यादा बार चाकू से गोदकर मार डाला। इस सनसनीखेज घटना से कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में भगदड़ मच गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच-पड़ताल की और मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को दबोच लिया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।



मेरठ में नेशनल हाईवे-58 स्थित एमआईईटी इंस्टीट्यूट में बुधवार को वरिष्ठ छात्रों ने बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र निखिल तोमर (23) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमले में निखिल का दोस्त आर्यन भी घायल हो गया है। मुख्य आरोपी अभिषेक शर्मा समेत चार छात्र गिरफ्तार किए गए हैं। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि एक छात्रा को लेकर दो गुटों में चल रही वर्चस्व की जंग में यह हत्या हुई है।

Murder in MIET College Meerut: BTech student Abhishek Sharma was killed by knife see photos
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala

एमआईईटी (मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग) में सुबह करीब 9:55 बजे छात्र कक्षाओं में जा रहे थे। बागपत जिले के शिकोहपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र तोमर का बेटा निखिल कॉलेज कैंपस में ही कुछ दोस्तों के साथ बात कर रहा था। तभी बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक शर्मा, अंकित शर्मा और विभोर आदि ने घेरकर निखिल की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि अभिषेक शर्मा ने निखिल के सिर, छाती, पेट और गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। 

Murder in MIET College Meerut: BTech student Abhishek Sharma was killed by knife see photos
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala

चिल्लाते हुए निखिल दौड़ा, लेकिन कुछ दूर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुन कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड पहुंचे और अभिषेक व उसके तीन साथियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कॉलेज की एंबुलेंस से निखिल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निखिल के शरीर पर 20 से ज्यादा जगह चाकू के वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि तीन दिन से निखिल और अभिषेक के बीच तनातनी चल रही थी। मंगलवार को दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in MIET College Meerut: BTech student Abhishek Sharma was killed by knife see photos
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala

पिता ने कराए पांच नामजद, एक पुलिस के हाथ नहीं आया 
निखिल के पिता पुष्पेंद्र ने अभिषेक शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी मोदीनगर, विभोर पुत्र प्रवीण निवासी गंगानगर मेरठ, प्रिंस पुत्र संजय निवासी गंगानगर मेरठ, आयुष पुत्र नरेश मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर और आदर्श पुत्र दीनानाथ निवासी गोरखपुर को नामजद किया है। आदर्श पुलिस के हाथ नहीं आया है।

विज्ञापन
Murder in MIET College Meerut: BTech student Abhishek Sharma was killed by knife see photos
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

खौफनाक वारदात से सहम गए छात्र-छात्राएं
एमआईईटी शहर का प्रतिष्ठित कॉलेज है। कॉलेज परिसर में छात्र की से यहां दहशत फैल गई। वारदात के बाद कॉलेज की छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed