फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: आठ माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर थाने पहुंचा पति, बलि की आशंका, पुलिस पूछताछ में खुले कई बड़े राज

Mon, 25 Apr 2022 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, खरखौदा/मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, खरखौदा/मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Apr 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
Murder in Meerut: man murdered his eight months pregnant wife in kharkhauda
हत्यारोपी पति व मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : amar ujala

मेरठ के खरखौदा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने आठ माह की गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर डाली। हत्या के बाद आरोपी पति खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तंत्र-मंत्र विद्या में लिप्त था। ऐसे में पुलिस बलि देने की भी आशंका जता रही है। पूछताछ में ऐसे कई खुलासे हुए हैं जिसके बाद पुलिस का शक इस बात पर गहरा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं मां और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। आगे विस्तार से जाने आखिर कैसे हैवान बने पिता ने बेरहमी से पत्नी और गर्भ में पल रहे शिशु को मौत के घाट उतार दिया।



यह भी पढ़ें: मेरठ:  लिसाड़ी रोड पर दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में  कैद हुई वारदात

Murder in Meerut: man murdered his eight months pregnant wife in kharkhauda
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

मेरठ के खरखौदा में सोमवार सुबह आठ माह की गर्भवती पत्नी की हत्या की खबर सुनते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर दौड़े तो गर्भवती पूनम बीच आंगन में लहूलुहान मृत पड़ी हुई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

वहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने पूरी वारदात कबूल कर ली। आरोपी यहां बिलख पड़ा और बोला कि मैं बर्बाद हो गया। मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली, अब मुझे पुलिस जेल भेज देगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कई बड़े राज उगले हैं।

Murder in Meerut: man murdered his eight months pregnant wife in kharkhauda
विलाप करती महिलाएं - फोटो : amar ujala

जानकारी के अनुसार खरखौदा के कस्बा तिहाई वार्ड 10 निवासी विनोद उर्फ मुरली पुत्र परमा ने सोमवार सुबह अपनी पत्नी पूनम (30) से झगड़ा करते हुए धारदार हथियार से उसकी गर्दन, हाथ और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर डाली। पत्नी की अंतिम सांस चलने तक आरोपी उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार करता रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Meerut: man murdered his eight months pregnant wife in kharkhauda
हत्या में प्रयुक्त हथियार - फोटो : amar ujala

हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को रास्ते में ही फेंक कर थाने पहुंच गया। यहां पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी पूनम (30) आठ माह की गर्भवती थी। वह उसकी हत्या कर यहां आया है।

विज्ञापन
Murder in Meerut: man murdered his eight months pregnant wife in kharkhauda
Meerut news - फोटो : Amar ujala

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर व हत्या में प्रयुक्त हथियार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूनम के दो बच्चे बबलू (5) व बेटी रूबी (3) भी हत्या के समय मौके पर ही थे। बताया कि विनोद के चचेरे भाई ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उस पर भी वार किया। वह जान बचाकर दौड़ा और पड़ोसियों को खबर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed