फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: ओला कैब से युवक का अपहरण, नशीली दवा देकर की हत्या, शव ठिकाने लगाकर साथ कराता रहा तलाश

Sat, 04 May 2024 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 May 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
Murder: businessman kidnapped by Ola cab, murdered by drugging
मृतक योगेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 40 हजार रुपयों के लिए एक भट्ठा व्यापारी की अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक का शव सिवाया गांव के पीछे एक गड्ढे में दबा दिया। यही नहीं आरोपी हत्या के बाद मृतक के शव को परिजनों के साथ मिलकर ही तलाश कराता रहा। शनिवार को आरोपी की निशानदेही पर गाजियाबाद पुलिस ने शव गड्ढे से बरामद कर लिया है। आगे पढ़ें अपहरण कर हत्या की वारदात का पूरा सच।

Murder: businessman kidnapped by Ola cab, murdered by drugging

गाजियाबाद कमिश्नरेट के थाना नंद ग्राम के गांव सिकरोड़ निवासी देवेंद्र शर्मा भट्ठा व्यापारी है। उनके दो बेटी और एक बेटा योगेंद्र उर्फ गोलू (24) है। देवेंद्र ने बताया कि बेटा सिकरोड रोड पर डीके ट्रेडर्स के नाम से ऑफिस चलाता था। बीती 1 मई को वह ऑफिस बंद कर घर के लिए निकला, लेकिन योगेंद्र घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी योगेंद्र का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने नंद ग्राम थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई।

Murder: businessman kidnapped by Ola cab, murdered by drugging
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विकास निवासी अजराड़ा जिला हापुड़ को योगेंद्र ने अपना गैराज किराए पर दिया हुआ था। जब मामले में विकास से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि योगेंद्र गैराज में बाइक खड़ी करके गया था, इसके बाद उससे बात नहीं हुई। 

परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो विकास परिजनों के साथ ही योगेंद्र की तलाश में घूमता रहा। विकास घर से लेकर थाने में उनके साथ रहा। पुलिस को विकास की कहानी पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। आखिरकार पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और सारा सच उगल डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder: businessman kidnapped by Ola cab, murdered by drugging
व्यापारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आरोपी विकास पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने बताया कि योगेंद्र अपहरण से पहले ओला बुक की। इसके बाद योगेन्द्र का अपहरण कर लिया। पुलिस ने ओला को कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि पुलिस ने ओला से कुछ नशीली वस्तु और लोहे की रॉड बरामद की है। संभवत आरोपी ने नशीली दवाएं देकर योगेंद्र को बेहोश किया और फिर उसकी हत्या की। 

विज्ञापन
Murder: businessman kidnapped by Ola cab, murdered by drugging
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विकास ने बताया कि उसने योगेंद्र की हत्या कर मेरठ के दौराला थाने के गांव सिवाया में गड्ढे में दबा दिया। आरोपी की निशानदेही पर नंद ग्राम पुलिस शनिवार को दौराला पहुंची और दौराला पुलिस के साथ सिवाया गांव में घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने गड्ढे से योगेंद्र का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, नंद ग्राम पुलिस आरोपी को साथ लेकर वापस लौट गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed