फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद मेजर के घर पहुंचे विधायक, पीएम मोदी से की ये अपील, अब रह गई सिर्फ केतन की यादें

Fri, 21 Jun 2019 08:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jun 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
MLA Somendra Tomar reached at martyr Major's house and demanded action against Pakistan from PM Modi
बिटिया कैरा जब एक साल की हुई - फोटो : अमर उजाला

शहीद मेजर केतन शर्मा ने देश के लिए बड़ी कुर्बानी दी है। उनकी शहादत का गम पूरे देश को है। ऐसे वीर सपूतों को शत शत नमन। अब तक ना जाने कितने जवान आतंकवाद का शिकार हो चुके हैं। इस समस्या का कोई स्थाई समाधान निकलना चाहिए। शहादत का सिलसिला रोकने के लिए प्रधान मंत्री को पत्र भेजा जाएगा।

MLA Somendra Tomar reached at martyr Major's house and demanded action against Pakistan from PM Modi
शहीद मेजर को श्रद्धांजलि देते विधायक सोमेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला

शहीद के घर पहुंचे विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मेजर की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने चाहिए और कश्मीर की समस्या का कोई स्थाई हल निकालना चाहिए। ताकि यह शहादत का सिलसिला रुक सके।

MLA Somendra Tomar reached at martyr Major's house and demanded action against Pakistan from PM Modi
शहीद मेजर केतन शर्मा की बेटी कैरा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि वह हर तरह से मेजर केतन शर्मा के परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान शिव कुमार राणा, पप्पू गुर्जर, आयुष चपराणा, ज्ञानेन्द्र लिसाड़ी, अनिल शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
MLA Somendra Tomar reached at martyr Major's house and demanded action against Pakistan from PM Modi
कैरा के जन्म के समय की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गुरु को पिता की तरह मानते थे केतन
केतन अपने गुरु को पिता के समान मानते थे। संजय गांधी डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. जिले सिंह ने बताया कि वह 20 साल पहले रविंद्र शर्मा के पड़ोस में आए थे। कुछ ही दिनों में दोनों परिवारों में घनिष्ठता हो गई। तब केतन 11 साल के थे। डॉ. जिले सिंह के बच्चे भी केतन के साथ पढ़ते थे। केतन ने 12वीं पास की तो उन्होंने रविंद्र शर्मा से कहा कि उनके बच्चों के साथ ही केतन का एडमिशन संजय गांधी डिग्री कॉलेज सरूरपुर में ही करा दो।

विज्ञापन
MLA Somendra Tomar reached at martyr Major's house and demanded action against Pakistan from PM Modi
केतन शर्मा और पत्नी व बिटिया - फोटो : अमर उजाला

वहीं प्रवेश होने के बाद केतन डॉ. जिले सिंह के साथ ही जाते थे। सेना में अफसर बनने के बाद भी उसका लगाव कम नहीं हुआ। जब उसकी पुणे में पोस्टिंग रही तो घुमाने के लिए बुला लिया। डॉ. जिले सिंह कहते हैं कि वे केतन के पिता रविंद्र शर्मा को भाई की तरह मानते हैं। केतन मेरे बेटे जैसा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed