फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बेटी की हत्या मामले में सहेली चंचल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, ऑडियो वायरल, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Wed, 22 Jul 2020 10:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jul 2020 10:52 PM IST
सार

  • प्रिया की सहेली चंचल को धमकाते इंस्पेक्टर क्राइम भूपेन्द्र सिंह का ऑडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Mother-daughter murder case meerut: friend shocking disclosure after an audio viral, inspector line spot
प्रिया व बेटी के साथ शमशाद, लाल घेरे में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को मां बेटी की हत्या के सनसनीखेज खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। इस मामले में एक ऑडियो वायरल होने के बाद परतापुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं मृतका प्रिया की सहेली ने मामले में कई खुलासे किए हैं:-



 
Mother-daughter murder case meerut: friend shocking disclosure after an audio viral, inspector line spot
प्रिया और शमशाद - फोटो : अमर उजाला

परतापुर थानाक्षे़त्र के भूड़बराल में बिहार निवासी शमशाद ने मोदीनगर निवासी प्रिया को धर्म छिपाकर अपने प्रेमजाल में फंसा और फिर दुष्कर्म के बाद शादी कर ली। इस बीच जब प्रिया को हकीकत मालूम चली तो शमशाद ने मां और बेटी को बेरहमी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, उसने शवों को अपने घर के ही बेडरूम में गड्ढा खोदकर दबा दिया। 


 
Mother-daughter murder case meerut: friend shocking disclosure after an audio viral, inspector line spot
प्रिया - फोटो : अमर उजाला

इस बीच मृतका की सहेली चंचल ने इस प्रकरण को लेकर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। वही महिला और परतापुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच इस मामले को लेकर हुई बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो गया। जिसमें इंस्पेक्टर क्राइम भूपेंद्र सिंह महिला को धमकाते हुए सुनाई पड़ रहे हैं।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother-daughter murder case meerut: friend shocking disclosure after an audio viral, inspector line spot
शमशाद के साथ प्रिया और बेटी - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, प्रिया और उसकी बेटी से बातचीत नहीं होने पर सहेली चंचल ने पुलिस से संपर्क किया था। उसने पुलिस को आरोपी शमशाद पर कार्रवाई करने की बात कहीं लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन
Mother-daughter murder case meerut: friend shocking disclosure after an audio viral, inspector line spot
मां-बेटी के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला

मृतका की सहेली चंचल के अनुसार मेरी प्रिया से रोजाना बात होती थी लेकिन जब उससे कोई संपर्क नहीं हुआ, तो मैंने शमशाद (कथित तौर पर प्रिया का पति) से बात कराने के लिए कहा तो वह हर बार टाल देता।

चंचल के अनुसार शमशाद प्रिया से मारपीट भी करता था। इसी को लेकर जब चंचल ने आरोपी से पूछताछ करने की बात कही, तो इंस्पेक्टर क्राइम ने उसे धमकाकर चुप करा दिया।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed