फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पश्चिमी यूपी में बंद का असर, कई जगह बाजार व दुकानें बंद, बागपत में तीन युवक हिरासत में, तस्वीरें

Wed, 29 Jan 2020 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jan 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Mixed effect of Bharat bandh in western UP, some shops closed and posters omewhere
शामली में गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीएए, एनआरसी और ईवीएम के विरोध मेंतथाकथित बंद को लेकर मेरठ व आसपास के जिलों  में मिलाजुला असर रहा। शहर के हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट में बंद के आह्वान पर एक वर्ग ने दुकानें बंद कर रखी हैं। शहर के अन्य स्थानों पर बंद बेअसर नजर आ रहा है। आगे देखें पश्चिमी यूपी में कैसा है बंद का असर:- 

Mixed effect of Bharat bandh in western UP, some shops closed and posters omewhere
बागपत में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद में एनआरसी का विरोध थानाभवन कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी। कांधला कस्बे में सीएए के विरोध में पोस्टर लगाए गए। 

Mixed effect of Bharat bandh in western UP, some shops closed and posters omewhere
बड़ौत में कुछ दुकानें बंद - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बड़ौत में सीएए का विरोध। फूस वाली मस्जिद के पास बंद कराया बाजार। पुलिस ने इस दौरान तीन युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं बाजार में दुकानों के बाहर बैनर लगाए गए। क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इस क्षेत्र में ज्यादातर दुकानें बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mixed effect of Bharat bandh in western UP, some shops closed and posters omewhere
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में विभिन्न स्थानों पर भारत बंद के पोस्टर लगाए गए हैं। खास तौर पर मुस्लिम और मिश्रित आबादी वाले बाजारों में अधिक असर दिखाई पड़ा।

विज्ञापन
Mixed effect of Bharat bandh in western UP, some shops closed and posters omewhere
सहारनपुर में बंद का हाल - फोटो : अमर उजाला

सीएए, एनआरसी और ईवीएम के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से तथाकथित बंद पर एसएसपी अजय साहनी ने कहा है कि मेरठ में कोई बंद नहीं है। जबरन बंद कराने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
शहर में अतिसंवेदनशील 18 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। दो कंपनी आरएएफ और दो कंपनी पीएसी को रिजर्व में रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed