फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: करवा चौथ पर खरीदी साड़ी नहीं भाई तो शोरूम के आगे रखकर आग लगाई, सोशल मीडिया से सामने आई सच्चाई

Wed, 02 Nov 2022 12:08 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Nov 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Woman sets sari on fire in front of showroom, creates ruckus
साड़ी न बदलने पर महिला ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर छह निवासी रीना शर्मा ने जीआईसी के पास एक शोरूम के सामने सड़क पर साड़ी में आग लगाकर हंगामा कर दिया था। महिला का आरोप था कि करवाचौथ पर खरीदी गई साड़ी खराब निकली है। इसे वापस लेने से मना करने पर उसे ऐसा करना पड़ा। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत किया। हालांकि इस हंगामे के बाद महिला को साड़ी की कीमत लौटा दी गई। कुछ राहगीरों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पूरे मामले की हकीकत से पर्दा उठा दिया।



शास्त्रीनगर निवासी कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा ने बताया कि उन्होंने करवाचौथ के लिए उत्सव रास साड़ी शोरूम से 4990 रुपये देकर साड़ी खरीदी थी। उन्होंने साड़ी को करवाचौथ के दिन ही पहना था। इसके बाद वह पति के पास लखनऊ चली गई थी। दो-तीन दिन पहले वह लखनऊ से आई हैं।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: स्टार पर स्टार पेपर मिल में लगी भीषण आग, कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत, करोड़ों का नुकसान

सोमवार रात उन्हें एक कार्यक्रम में जाना था। इसके लिए उन्होंने उसी साड़ी को पहनी तो वह कुछ जगह से खराब निकली। मंगलवार को वह साड़ी को लेकर शोरूम पर पहुंची और इसे बदलने के लिए कहा।

Meerut: Woman sets sari on fire in front of showroom, creates ruckus
साड़ी न बदलने पर महिला ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

महिला ने आरोप लगाया कि शोरूम के स्टाफ ने साड़ी बदलने से मना कर दिया। काफी देर तक नोकझोंक होने के बाद महिला ने काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने कहा कि यदि साड़ी को नहीं बदला गया तो वह इसमें आग लगा देगी। 

Meerut: Woman sets sari on fire in front of showroom, creates ruckus
साड़ी न बदलने पर महिला ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मामले को तूल पकड़ते देख शोरूम स्टाफ ने उन्हें साड़ी की कीमत लौटा दी। इसके बावजूद उन्होंने शोरूम के बाहर साड़ी को सड़क पर रखकर आग लगा दी। साड़ी में आग लगाते देख कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Woman sets sari on fire in front of showroom, creates ruckus
साड़ी न बदलने पर महिला ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

23 दिन बाद साड़ी बदलने का कोई प्रावधान नहीं है। साड़ी खरीदने के दौरान महिला ने उसे अच्छे से चेक किया था। साड़ी को महिला ने कई बार पहना भी था। इसका बाॅर्डर फटा था। महिला के हंगामा करने पर इसकी कीमत वापस कर दी है। - अजय कुमार, शोरूम स्वामी

विज्ञापन
Meerut: Woman sets sari on fire in front of showroom, creates ruckus
वही साड़ी पहनकर डांस करती महिला - फोटो : अमर उजाला

वहीं मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फेसबुक यूजर ने महिला की साड़ी जलाते हुए वीडियो के साथ एक और वीडियो पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि महिला एक धार्मिक कार्यक्रम में बिल्कुल वहीं साड़ी पहनकर डांस कर रही हैं। उनका मन भर गया तो साड़ी बदलने पहुंच गईं। वहीं वीडियो पर लोग महिला को ऐसा बर्ताव नहीं करने के लिए अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed