फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व नगर दिवस: मेरठ में मौजूद है महाभारत, मुगलकाल से लेकर अंग्रेजी हुकूमत तक का इतिहास

Wed, 31 Oct 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 31 Oct 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
meerut tourist places including history of mahabharat mughal era to1857 mutiny
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
धर्म से लेकर इतिहास तक और प्रकृति से लेकर शौर्य गाथाओं तक मेरठ के स्थल खास हैं। इनके पास जाकर वक्त गुजारें तो इनकी गाथा, कथा सुनाई देगी। एक बार मेरठ घूमकर तो देखिए, यहां पांडवों का मंदिर और 1857 की क्रांति का इतिहास से आपका साक्षात्कार होगा :-

 

ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर

meerut tourist places including history of mahabharat mughal era to1857 mutiny
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

1857 की क्रांति के लिए मशहूर मेरठ भले ही सरकारी पर्यटन के नक्शे पर नहीं, लेकिन सैर सपाटे के जितने ठोर ठिकाने यहां हैं, उतने शायद आसपास नहीं मिलेंगे। जिसका जैसा मन हो, घुमक्कड़ी का वैसा भ्रमण किया जा सकता है। धर्म से लेकर इतिहास तक और प्रकृति से लेकर शौर्य गाथाओं तक यहां के स्थल खास हैं। इनके पास जाकर वक्त गुजारें तो इनकी गाथा, कथा सुनाई देगी। एक बार मेरठ घूमकर तो देखिए, यहां लंकापति रावण की धर्मपत्नी मंदोदरी के पतिव्रता धर्म से आपका साक्षात्कार होगा। महाभारत से लेकर 1857 की क्रांति का इतिहास आपसे बोलेगा। आज विश्व नगर दिवस है और मेरठ के ये सारे स्थान और स्मारक इस मौके पर आपको बुला रहे हैं।

ऐतिहासिक संग्रहालय

meerut tourist places including history of mahabharat mughal era to1857 mutiny
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

48 किमी दूर हस्तिनापुर कुरु जनपद की राजधानी और हस्तिनापुर जैन धर्म की नगरी है। यहां आदि तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का पारणा स्थल है। तीर्थकरों में शांतिनाथ, कुन्थुनाथ व अरहनाथ का जन्म, दीक्षा व कैवल्य ज्ञान भी यहीं हुआ। उल्टा खेड़ा नाम से मशहूर विदुर का टीला भी यहीं है, जिसमें मृदभाण्ड के अलावा मुगलकाल के अवशेष मिलते हैं। जैन मंदिर, प्राचीन पांडेश्वर मंदिर, द्रोपदेश्वर मंदिर व कर्ण मंदिर भी देखने लायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी स्थल हैं प्रमुख

meerut tourist places including history of mahabharat mughal era to1857 mutiny
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक संग्रहालय भी दर्शनीय स्थल है। इसमें बरनावा से मिली सूर्यमूर्ति, मिट्टी की मुद्राएं, टेराकोटा मोहरें, पाषाण कालीन गहने, कॉपर का टुकड़ा, मुगलकालीन पॉटर, प्राचीन सिक्के, हड्डी से बने आभूषण देखने मिलेंगे। जम्बूद्वीप, श्वेताम्बर जैन निशियां व कल्याणक मंदिर, श्वेतांबर जैन मंदिर प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। बस या लोकल वाहन के द्वारा आसानी से यहां पहुंच सकते हैं और रुकने के लिए जैन धर्मशालाओं में निशुल्क व्यवस्था है। 

विज्ञापन

यहां मौजूद हैं सौ साल पुराने वृक्ष

meerut tourist places including history of mahabharat mughal era to1857 mutiny
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर घंटाघर, विक्टोरिया पार्क, कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनवाई गई शाही ईदगाह, जामा मस्जिद, नौचंदी मैदान के पास स्थित मां चंडी देवी मंदिर, बाले मियां की मजार, शाहपीर का मकबरा, खैर उल मस्जिद, खैरनगर दरवाजा, नवाब खैरंदेश खां का मकबरा, तीर्थंकार शांतिनाथ मंदिर तीरगरान, जेलचुंगी स्थित जेम्स व्हाइट का स्मारक,  150 वर्ष पुराना गंगा मंदिर, गंगा मंदिर कागजी बाजार, गंगा मंदिर पैड़ामल, उत्तर भारत का पुराना सेंट जोंस चर्च, लेखानगर स्थित सेंट जॉन कब्रिस्तान जहां आज भी 1857 की क्रांति मे मारे गए अंग्रेजों की कब्रें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed