फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति का कत्ल: 'देवर' से अफेयर, जेवर गिरवी रख पत्नी ने दी सुपारी, रात में मरवा डाला; BSF जवान की हत्या की कहानी

Sat, 04 Apr 2026 01:00 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 04 Apr 2026 01:00 PM IST
सार

यूपी में एक और पति का मर्डर हुआ है। पत्नी ने प्रेमी देवर से बीएसएफ जवान की हत्या करा दी। पत्नी ने जेवर गिरवी रखकर प्रेमी को हत्या की सुपारी दी थी। सीसीटीवी में दिखी परछाई ने कत्ल का राज खोल दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन
BSF Jawan Nain Singh Murder Case Wife Komal Had Husband Killed by Her Lover in meerut
Nain Singh Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के इंचौली थाना इलाके के धनपुर गांव में 27 मार्च की देर रात घर में सोते समय बीएसएफ जवान नैन सिंह की गोली मारकर की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्याकांड का राज घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में दिखी परछाई ने खोल दिया। 


पुलिस ने घटना वाले दिन के गांव और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें नैन सिंह की पत्नी कोमल का प्रेमी सरधना के पाली गांव निवासी गुलशन और अतलपुर किठौर निवासी मोंटू दिखाई दिए।
BSF Jawan Nain Singh Murder Case Wife Komal Had Husband Killed by Her Lover in meerut
पत्नी ने प्रेमी को सुपारी देकर कराई बीएसएफ जवान पति की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोमल ने ही अपने प्रेमी गुलशन को सुपारी देकर पति नैन सिंह की हत्या कराई है। शुक्रवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा कर पांच आरोपियों पत्नी कोमल, उसका प्रेमी गुलशन, दतियाना मुजफ्फरनगर निवासी गुड्डु, अतलपुर किठौर निवासी राहुल उर्फ पवन व मोंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
BSF Jawan Nain Singh Murder Case Wife Komal Had Husband Killed by Her Lover in meerut
पति की हत्या करने वाली महिला पुलिस के सामने बेहोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस लाइन में आरोपी कोमल बेहोश होकर गिर गई। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे संभाला। एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि धनपुर निवासी नैन सिंह बीएसएफ में गुवाहटी में तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BSF Jawan Nain Singh Murder Case Wife Komal Had Husband Killed by Her Lover in meerut
पति की हत्या करने वाली महिला पुलिस के सामने बेहोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
14 साल पहले हुई थी नैन सिंह और कोमल की शादी
नैन सिंह की शादी कोमल से लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी। दो साल से दंपती का विवाद चल रहा था। इसके चलते कोमल मेरठ में अपने परिवार के साथ अलग रह रही थी। उसका नैन सिंह  के मौसेरे भाई गुलशन से प्रेम प्रसंग हो गया था। 

 
विज्ञापन
BSF Jawan Nain Singh Murder Case Wife Komal Had Husband Killed by Her Lover in meerut
पति की हत्या करने वाली महिला पुलिस के सामने बेहोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नैन सिंह को दो साल पूर्व दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी। प्रेम प्रसंग के कारण दंपती में विवाद रहने लगा था। छह मार्च को नैन सिंह छुट्टी पर आए थे। एक अप्रैल को वापस जाना था। इससे पहले ही कोमल ने प्रेमी गुलशन के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed