फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े हमले का खौफनाक राज: ये सच्चाई जानकर हर कोई हैरान, जल्द पकड़ी जाएगी वारदात की मास्टरमाइंड प्रोफेसर आरती भटेले

Tue, 22 Mar 2022 08:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Mar 2022 08:20 AM IST
विज्ञापन
Meerut Professor Rajveer Singh Attack Case: Police will soon arrest main accused Professor Aarti Bhatele
प्रोफेसर आरती भटेले। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले में वेटरनरी कॉलेज की प्रोफेसर आरती भटेले का नाम आने के बाद विश्वविद्यालय में सब हैरत में हैं। विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार आरती भटेले 22 मार्च तक अवकाश पर है।  



आरती भटेले मूल रूप से मध्यप्रदेश की शांति नगर, सागर रोड छतरपुर थाना कोतवाली मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वर्ष 2014 में 20 जनवरी को आरती भटेले ने कृषि विवि के वेटनरी कॉलेज में पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में ज्वॉइन किया था। प्रोफेसर राजबीर सिंह वर्ष विश्वविद्यालय में 2008 से डीन वेटनरी हैं। आरती भटेले खुद को सीनियर बता रही थीं। उन्होंने इस मामले में राजभवन में भी शिकायत की थी। कई सालों से खींचतान चली आ रही थी। दोनों के बीच में बोलचाल भी कम थी। आरती भटेले का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।

Meerut Professor Rajveer Singh Attack Case: Police will soon arrest main accused Professor Aarti Bhatele
meerut news - फोटो : अमर उजाला

कुलपति से मिले एसएसपी
प्रेस कांफ्रेस के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी क्राइम कृषि विवि में पहुंचे और वहां पर कुलपति डॉ. आरके मित्तल और रजिस्ट्रार से मुलाकात कर इस घटना के बारे में जानकारी दी। 

Meerut Professor Rajveer Singh Attack Case: Police will soon arrest main accused Professor Aarti Bhatele
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला

शिक्षकों की वेटनरी कॉलेज में हुई बैठक 
डॉ. राजबीर सिंह पर हुए हमले के मामले में खुलासे को लेकर शिक्षकों ने सोमवार को तीन बजे वेटनरी कॉलेज में बैठक का आयोजन किया था। जिसमें शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि विवि में ऐसी गंभीर घटना पहली बार हुई है। इसके खुलासे के लिए शिक्षकों को एकजुट  होना चाहिए। खुलासे के बाद शिक्षकों ने पैदल मार्च टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Professor Rajveer Singh Attack Case: Police will soon arrest main accused Professor Aarti Bhatele
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला

शिक्षकों ने वेटनरी कॉलेज के दो छात्र व एक छात्रा जिन्होंने डा राजबीर सिंह को भर्ती कराया था, उनका भी धन्यवाद किया। डॉ. अमित कुमार ने कहा कि यहां पर शिक्षक एकजुट नहीं हैं। छात्र-छात्राओं के कारण ही डॉ. राजबीर सिंह बच पाए हैं। सभी शिक्षकों ने चांद, सायनी, मोहम्मद सैफ  छात्र छात्रों को खडे होकर धन्यवाद दिया और उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
Meerut Professor Rajveer Singh Attack Case: Police will soon arrest main accused Professor Aarti Bhatele
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान डीएसडब्लू अनिल सिरोही, डॉ. विजय सिंह कार्यवाहक डीन वेटनरी, डॉ. अमित कुमार, डा सुनील मलिक, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रमेश यादव, डॉ. अशोक यादव, डॉ. फईम, डा मुकेश पहलवान आदि मौजदू रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed