लॉकडाउन के दौरान अभी तक जहां पुलिस के लाठी फटकारने के मामले सामने आ रहे थे। लेकिन अब मेरठ पुलिस का एक अजीब मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें मेरठ पुलिस लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर दो युवकों से उठक बैठक लगवा रही है। साथ ही दोनों युवकों से गधों की सवारी भी कराई गई। आगे जानें क्या है पूरा मामला:-
2 of 5
लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
मेरठ पुलिस का एक अजीब मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जो कोतवाली थाना इलाके के शाहपीर गेट की 30 मार्च की है। इस वीडियो में कोतवाली थाने के एक दरोगा, हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी दिखाई पड़ रहे हैं।
3 of 5
लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
वीडियो में दो युवकों को लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस रोकती है। जहां दरोगा दोनों युवकों को फटकार रहे हैं। दरोगा बार-बार डंडा चला रहे हैं। इस बीच दोनों युवकों से डंड बैठक लगवाई गई। उसके बाद दोनों युवकों को वहां से गुजर रहे एक गधे पर बैठाया गया। जिसके बाद इन्हीं युवकों से एक पुलिसकर्मी ने कुछ पैसे भी लिए।
4 of 5
लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
वीडियो में एक युवक 100 रुपये देते हुए भी दिखाई पड़ रहा है। लॉक डाउन में गधे पर दो युवकों को बैठाए जाने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों ने जांच बैठा दी है। इस मामले में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने इंस्पेक्टर कोतवाली से पूरे मामले की जानकारी मांगी है।
5 of 5
लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
हालांकि देश भर में यह ऐसा पहला मामला सामने आया है जब लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने ऐसी सजा दी है। वीडियो में पुलिस पैसे लेती दिख रही है आखिर पूरा मामला है क्या? यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन सोशल मीडिया पर मेरठ पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।