फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे छापते थे नकली नोट: नौकरी नहीं मिली तो शुरू किया ये धंधा, हरियाणा में ली ट्रेनिंग, फिर इन शहरों में बिछाया पूरा जाल, तस्वीरें भी हैं खास

Fri, 01 Apr 2022 01:19 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Apr 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Meerut news: training in Haryana but then accused started printing fake currency notes
नकली नोट। - फोटो : amar ujala

शातिर गिरोह ने हरियाणा से ट्रेनिंग लेकर नकली नोट सप्लाई करने का नेटवर्क वेस्ट यूपी के जनपदों में फैलाया। पुलिस का अंदेशा है कि यह गिरोह करीब एक करोड़ रुपये बाजार में सप्लाई कर चुका है। सरगना विकास कुमार ने बेरोजगार युवकों को गिरोह में शामिल किया था। गिरोह में 20 से ज्यादा लोगों के होने की बात सामने आई है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से एटीएस, आईबी और आर्मी इंटेलीजेंस समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने घंटों पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि यह नकली नोट आसानी से बाजार में चल जाता था। 



पुलिस के मुताबिक, 100 रुपये का नकली नया नोट बनाने में मुजफरनगर के नरपत की बिराल गांव निवासी विकास माहिर था। उसने अपने गांव के निखिल शर्मा व प्रियांशु सिंह को नकली नोट बनाना  सिखाया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में किराये का मकान लेकर फैक्टरी लगाई। कोतवाली के सुभाष बाजार से पेपर लेते थे और फिर 100-100 रुपये के नकली नोट की छपाई करते थे। इस गिरोह ने मेरठ में करीब तीन महीने से यह धंधा शुरू करना बताया है।

Meerut news: training in Haryana but then accused started printing fake currency notes
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

पुलिस का कहना है कि नकली नोट बनाकर बाजार में सप्लाई करने के लिये गिरोह ने कई युवकों को लगाया था। अब पुलिस उक्त युवकों की भी तलाश में लग गई है। बताया गया है कि मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, बिजनौर समेत कई जिलों में नोटों को सप्लाई किया जा रहा था। 

Meerut news: training in Haryana but then accused started printing fake currency notes
नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

नकली नोट ऐसा, पहचान में नहीं आता 
100-100 रुपये के नकली नोट तो ऐसे छाप देते थे कि जल्दी से पहचान में नहीं आते थे। खासतौर पर देहात इलाके में सप्लाई करने का गिरोह का टारगेट होता था। आरोपियों ने बताया कि 100 के नये नोट को लोग ज्यादा नहीं देखते थे और उनका नकली नोट आसानी से चल जाता था। 100 का नकली नोट तो एक बार भी नहीं पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut news: training in Haryana but then accused started printing fake currency notes
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

कहां-कहां सप्लाई हुए, जांच होगी 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, बागपत और बिजनौर में भी ज्यादा नकली नोट खपाने की बात कहीं है। यह नोट कहां तक सप्लाई हुए है, इसकी जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी। मामला गंभीर होने के चलते सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है। गिरोह में कौन कौन शामिल, इसकी पड़ताल शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Meerut news: training in Haryana but then accused started printing fake currency notes
नकली नोट। - फोटो : amar ujala

पहले सरधना में बनाते थे नकली नोट 
पुलिस की जांच में गिरोह के पांच लोगों के नाम सामने आए है। जिसमें दो आरोपी प्रथम सोम और सागर गिरि सरधना के भमौरी गांव के निवासी है। दोनों ही आरोपियों का बड़ा नेटवर्क है। फरार सागर गिरि से एक दर्जन से अधिक युवक जुड़े है, जोकि नकली नोट सप्लाई करने में उनकी मदद करते थे। सुभाष नगर से पहले सरधना में नकली नोट बनाने का काम चलता था। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed