फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्मनाक: कोई बचाने नहीं आया आगे, हत्या को कैमरे में कैद करते रहे तमाशबीन, वारदात के तुरंत बाद वायरल हो गया वीडियो

Mon, 25 Apr 2022 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Apr 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
Meerut news: peoples capturing Sajid murder on camera, video viral soon after incident
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
साजिद हत्याकांड दम तोड़ चुकी संवेदनाओं की भी शर्मनाक वारदात है। जिस वक्त तीन चाचा सगे भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहे थे उसी वक्त वहां तमाशबीन बने कुछ लोग हत्या का लाइव वीडियो बनाने में मशगूल थे। हत्या की यह वारदात तत्काल सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई। इस वीडियो को पुलिस ने भी सुरक्षित रख लिया है। 


आरोपी तीनों चाचा के सिर पर खून सवार था । वे साजिद पर लगातार चाकू से वार करते गए और बिना किसी खौफ के घटनास्थल पर  काफी देर तक मौजूद भी रहे। लेकिन आसपास की भीड़ ने जरा भी हिम्मत नहींं दिखाई और वहां खड़े रहकर दहशत का वो मंजर देखती रही। साजिद छह भाई-बहन में तीसरे नंबर का था। उसकी रिश्ते की बात भी चल रही थी। वह ऑटो भी चलाता था और परिवार के कबाड़ के काम में भी हाथ बंटाता था। 

 
Meerut news: peoples capturing Sajid murder on camera, video viral soon after incident
मौके पर मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर साजिद की हत्या का वायरल वीडियो देख लोगों की रूह कांप उठी। परिजनों ने बताया कि साजिद ने रोजा रखा था। जिन चाचाओं ने बचपन में उसे गोद में खिलाया उन्होंने ही जान ले ली। 

 
Meerut news: peoples capturing Sajid murder on camera, video viral soon after incident
घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जो भी सामने आता उसे ही मार डालते 
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्यारोपियों के सिर पर खून सवार था। उनका टारगेट अकेला साजिद ही नहीं था। युनुस का जो भी बेटा हत्थे चढ़ जाता वो उसे ही मार डालते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut news: peoples capturing Sajid murder on camera, video viral soon after incident
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : amar ujala
वारदात के दौरान कई दुकानों के गिरे शटर
दिनदहाड़े साजिद पर चाकू से वारदात करते देखकर कई दुकान के शटर गिर गए। वारदात को होते देखकर कई वाहन सवार लोगों ने वाहन दौड़ा लिए। करीब 15 मिनट साजिद खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा। हत्यारोपियों ने कई बार साजिद पर हमला किया।

 
विज्ञापन
Meerut news: peoples capturing Sajid murder on camera, video viral soon after incident
घटना के बाद मौजूद पुलिस व भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बीच सड़क पर मंजर देखकर महिलाए हुईं बेहोश 
साजिद की हत्या का मंजर देखकर कई महिलाएं बेहोश होकर सड़क पर गिर गईं। राहगीरों में आधे घंटे तक अफरा तफरी मची रही। इस खौफनाक मंजर को देखकर लोगो में दहशत रही। हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद शहर में दिनभर चर्चा होती रही।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed