फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुस्लिम महिलाएं बोलीं- कसम खुदा की खाते हैं श्री राम मंदिर वहीं बनवाएंगे

Sat, 24 Nov 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 24 Nov 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Muslim women said, Sri Ram Mandir should be built in ayodhya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश में जबरदस्त हलचल शुरू हो चुकी है। अयोध्या में हिंदु संगठनों के बड़े आयोजन से शासन और प्रशासन के हाथ पैर फूले नजर आ रहे हैं। हिंदु संगठनों के साथ मुस्लिम महिलाओं ने भी राम मंदिर निर्माण को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है।

Meerut, Muslim women said, Sri Ram Mandir should be built in ayodhya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं का कहना है देश में हिंदु-मुस्लिम भाईचारा कायम रखने के लिये राम मंदिर निर्माण जरूरी है। महिलाओं ने ‘कसम खुदा की खाते हैं मंदिर वहीं बनायेंगे’ लिखे पोस्टर से राम मंदिर निर्माण की इच्छा जताई।

Meerut, Muslim women said, Sri Ram Mandir should be built in ayodhya
राम मंदिर - फोटो : self

शनिवार को छीपी टैंक स्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सह संयोजक शाहीन परवेज के आवास पर राम मंदिर के पक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। शाहीन परवेज ने बताया बैठक में मुस्लिम महिलाओं ने देश में समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए शाहीन परवेज ने कहा यह देश हमारा है हम अपने देश के मसलों को एक जुट होकर निपटायेंगे। श्रीराम जन्मभूमि के लिए हमाराफर्ज बनता है कि हम अपने हिंदू भाई बहनों को खुशी से राम मंदिर निर्माण के लिये सहमति दें। जिससे हमारे देश में एकता, प्यार और भाईचारा सद्भावना कायम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, Muslim women said, Sri Ram Mandir should be built in ayodhya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय एकता मिशन की कार्यकारिणी सदस्य सुबुही खान ने कहा श्रीराम मंदिर हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है, और हम अपनी वफादारी अपने देश की संस्कृति से जोड़ कर रखते हैं। जिसके चलते हम तन मन धन के साथ श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे। बैठक में महिलाओं ने जय हिंद और राम मंदिर निर्माण में सहयोग के नारे लगाये।

विज्ञापन
Meerut, Muslim women said, Sri Ram Mandir should be built in ayodhya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बैठक में महिलाओं ने कहा राम मंदिर को लेकर मुस्लिम पुरुषों का रुख साफ नहीं है। जिसको लेकर हम महिलाओं को ही आगे आकर राम मंदिर निर्माण का कदम उठाना है। बैठक में फातिमा, बानो, हसीना, रजाना, कौसर, कहकशा, परवीन, नसीमा, खातून रेशम, अमबरीन, सबीरा, शबीना सहित अन्य महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed