फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इकलौता बेटा था अमन, पिता का रो-रोकर बुरा हाल, खौफनाक थी वारदात, देखिए तस्वीरें

Wed, 09 Sep 2020 04:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Sep 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Meerut murder case: Aman Jain was the only son of his family
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों से सबसे पहले आमना-सामना सतीश जैन का हुआ। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। इस पर व्यापारी ने कहा कि जो सामान है वह ले जाओ। बदमाश दुकान में लूटपाट कर रहे थे, तभी व्यापारी का बेटा अमन आ गया। उसने विरोध जताया तो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पिता चिल्लाते रहे कि बेटे को मत मारो चाहे सारा सामान ले जाओ।

Meerut murder case: Aman Jain was the only son of his family
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सतीश ने बताया कि वह दुकान में अकेले थे। बदमाश के हाथ में तमंचा देख उन्हें समझने में देर न लगी। वह बदमाशों से बोले कि तमंचे की जरूरत नहीं है। अलमारी खोल रहा हूं, जो कुछ है सब ले जाओ..! सतीश ने तुरंत अलमारी खोल दी। अंदर काफी कैश था। एक बदमाश ने कैश समेट लिया। इसके बाद अलमारी में रखे चांदी से भरे तीन डिब्बे भी कब्जे में ले लिए। बदमाश पीछे मुड़े ही थे कि अमन वहां आ गया। अमन ने एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो दूसरे ने गोली चला दी। इससे पिता-पुत्र दहशत में आ गए। हाथ छुड़ाकर बदमाश बाहर की ओर भागे। 

Meerut murder case: Aman Jain was the only son of his family
मेरठ हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

अमन ने दोबारा साहस दिखाया और दुकान के बाहर एक बदमाश को दबोचकर शोर मचा दिया। सतीश जैन भी हथौड़ा लेकर बदमाश की ओर लपके। खुद को घिरता देख दूसरे बदमाश ने अमन की कनपटी से सटाकर गोली मार दी। अमन के जमीन पर गिरते ही बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। एक बदमाश ने सतीश पर भी तमंचे की बट से वार किया। पड़ोस के एक दुकानदार ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश के हाथ में तमंचा देख वह रुक गए। दुकानदार ने अमन को संभाला, लेकिन वह बेसुध था। उन्होंने लोगों की मदद से अमन को आनंद अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut murder case: Aman Jain was the only son of his family
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अविवाहित था अमन
अमन इकलौता बेटा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। बड़ी बहन की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। परिवार में पिता के अलावा मां हैं, जो तीन साल से बिस्तर पर हैं।  

विज्ञापन
Meerut murder case: Aman Jain was the only son of his family
परिजनों से पूछताछ करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

दो साल पहले ही खोली थी दुकान 
सतीश जैन वेल्डिंग का काम करते थे। दो साल से वह ज्वेलरी का काम करने लगे। दुकान में 10 लाख रुपये रखे थे। यह पैसा कहां से और कब आया, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। हालांकि मामले में पीड़ित परिवार अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed