पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को रक्तरंजित करने और समाज को झकझोरने वाले मेरठ के सौरभ हत्याकांड के दोषियों को मिली मृत्युदंड की सजा ऐसे कई मामलों के लिए एक कड़ी नजीर बनेगी। सौरभ की हत्या के बाद न केवल मेरठ बल्कि देश भर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की कई सनसनीखेज वारदातें सामने आई थीं।
सौरभ की हत्यारोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को दोषी करार देते समय जिला जज ने बेहद सख्त टिप्पणी करते हुए समाज को भी एक कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा- इन दोनों ने ऐसा अपराध किया है जिसने समाज को झकझोर दिया। ऐसे अपराध सामाजिक ताने बाने को तोड़कर डर पैदा करते हैं।
2 of 15
डीजी कोर्ट में सजा सुनाने के बाद कोर्ट से बाहर आते अधिवक्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सजा सुनाते ही कोर्ट में जश्न का माहौल
अदालत ने दूसरे सत्र में महज चार मिनट में अपना फैसला सुना दिया। यह ऐतिहासिक फैसला सुनने के लिए वकील सुबह से उत्साहित दिखे। महिला वकीलों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह बचाव पक्ष के वकीलों की बहस सुनने के लिए बड़ी संख्या में वकील और मीडियाकर्मी न्यायालय में पहुंच गए।
3 of 15
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिला जज के मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाते ही वकीलों ने भारत माता की जय के जयकारे लगाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी नीला ड्रम वाला हत्याकांड ट्रेंड करने लगा। लोग कमेंट कर अदालत के फैसले पर खुशी जताने लगे।
4 of 15
राजा रघुवंशी हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
केस-एक
राजा रघुवंशी हत्याकांड
इंदौर (मध्य प्रदेश) के व्यवसायी राजा रघुवंशी (29 वर्ष) अपनी नवविवाहिता पत्नी सोनम रघुवंशी (24 वर्ष) के साथ हनीमून पर मेघालय गए थे। चेरापूंजी (सोहरा) के वेई साक्दोंग झरने के पास सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य शूटरों (विशाल, आनंद व आकाश) के साथ मिलकर पति की धारदार हथियार से हत्या करवा दी थी।
5 of 15
अमित, रविता और अमरदीप।
- फोटो : अमर उजाला
केस-दो
हत्या कर सर्पदंश से मौत दर्शायी
मेरठ के बहसूमा थाना इलाके के गांव अकबरपुर सादात में पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर एक सपेरे से सांप खरीदा था। इसके बाद पति अमित कुमार का गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके बिस्तर पर सांप छोड़ दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने इस पूरी वारदात का पर्दाफाश किया।