दिल्ली से मेट्रो हॉस्पिटल के डॉ. श्रीकांत गौड़ को अगवा कर चार करोड़ की फिरौती मांगने वाले कुख्यात सुशील गुर्जर ने गंगानगर में सपा कार्यकर्ता श्रवण चौधरी के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
{"_id":"639ac6a18f9b6f7d02542c2d","slug":"meerut-big-disclosure-in-robbery-at-sp-leader-house-notorious-sushil-arrested-in-police-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MEERUT: सपा नेता के घर डकैती में बड़ा खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सुशील गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: सपा नेता के घर डकैती में बड़ा खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सुशील गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
Thu, 15 Dec 2022 12:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 15 Dec 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता के घर डकैती
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेता के घर डकैती
- फोटो : अमर उजाला
गंगानगर स्थित अमन विहार कॉलोनी निवासी श्रवण चौधरी का रोड़ी-बजरी और सरिये बेचने का कारोबार भी है। 16 नवंबर को बदमाशों ने श्रवण और उनके पुत्र-पुत्रवधू को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद एडीजी मेरठ जोन और आईजी रेंज भी जांच के लिए गए थे।
सपा नेता के घर में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
शहर के व्यापारियों ने भी पुलिस अधिकारियों के कार्यालय पर कई बार हंगामा किया था। इसके बावजूद पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। मंगलवार रात देहरादून में दादरी दौराला निवासी सुशील गुर्जर और उसके तीन साथी अमृत उर्फ गुड्डू निवासी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर, दीपक कुमार निवासी दादरी दौराला और अतुल राणा निवासी हसनपुर रजापुर, सरूरपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता के घर डकैती
- फोटो : अमर उजाला
पांचवां आरोपी विशाल निवासी रोहटा फरार हो गया। देहरादून पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुशील ने वारदात कुबूल की। बाद में गंगानगर पुलिस टीम भी सुशील से पूछताछ करने देहरादून पहुंची। जानकारी के बाद मेरठ पुलिस ने सुशील के साथ डकैती में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी और दो अन्य आरोपियों को पकड़ लिया है। जिनसे डकैती में गया सामान बरामद किया जा रहा है।
विज्ञापन
सपा नेता के घर डकैती
- फोटो : अमर उजाला
बंगाली नौकर ने कराई वारदात
सुशील की मुलाकात एक साल पहले मेरठ जेल में सुनील बंगाली से हुई थी। सुनील बंगाली सपा कार्यकर्ता श्रवण के यहां पर नौकरी करता था। एक लाख रुपये चोरी करके बंगाली नौकर भाग गया था। एक महीने बाद लिसाड़ीगेट पुलिस ने मोबाइल लूट में सुनील बंगाली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सुनील और सुशील ने जेल में बैठकर श्रवण के मकान में डकैती की वारदात करने की प्लानिंग बनाई। सुशील ने लोकल के बदमाशों को शामिल कर वारदात को अंजाम दिया। डकैती में सुशील के साथ उसके आठ साथी भी थे।