बागपत के बड़ौत में गुरुवार को एक युवक ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर सरेआम हत्या कर डाली। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर आरोपी भागा नहीं बल्कि शव के पास ही बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आगे जानें आखिर क्या थी मर्डर की असली वजह -
मर्डर: कोर्ट मैरिज का विरोध करने पर सगे भाई के सीने में उतारी ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढ़िकाना गांव में एक युवक द्वारा दूसरी बिरादरी की लड़की से कोर्ट मैरिज करने पर बड़े भाई द्वारा विरोध किये जाने पर युवक ने अपने बड़े भाई को बृहस्पतिवार की सुबह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी भाई को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया है। इस संबध में मृतक की पत्नी ने अपने देवर को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बड़ौत के ढिकाना गांव में बड़े भाई विशाल तोमर की हत्या के आरोपी विजय तोमर का प्रेमिका के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। कुछ दिन पहले ही दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज का विरोध करना विशाल की हत्या का कारण बन गया।
पुलिस ने बताया कि पांच माह पूर्व कोताना रोड पर रजबहे की पटरी पर विजय और उसकी प्रेमिका को ढिकाना गांव के ही कुछ युवकों ने अश्लील हरकतें करते देख लिया था। युवकों ने दोनों का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। साथ ही युवती के साथ छेड़छाड़ और विजय के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने गांव के अंकुर और सुधीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया था। दोनों अभी भी जेल में ही हैं।
वहीं वीडियो जब गांव समेत आसपास फैला, तो दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। कुछ दिन पहले ही विजय ने युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी और उसे घर ले आया था। विशाल और उसकी पत्नी शिवानी इससे नाराज थे। वे नहीं चाहते थे कि दोनों घर में रहें। इसी को लेकर दोनों भाइयों में टकराव की स्थिति रहती थी। इसी कारण विजय ने अपने भाई की हत्या करने की प्लानिंग कर ली। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना था कि विजय के पास तमंचा कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है।
मायके गई थी मां, बढ़ गया था टकराव
पिता ब्रह्मपाल के पास छह बीघा जमीन थी। उनकी मौत के बाद दोनों भाइयों विशाल और विजय के हिस्से में तीन-तीन बीघा जमीन आई। विशाल पत्नी शिवानी के साथ और विजय अपनी मां मीनू के साथ रह रहा था। कुछ दिन पहले मीनू अपने मायके चली गई थीं। उनके जाने के बाद दोनों भाइयों में विवाद और बढ़ गया था।