फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri: ऐतिहासिक मंदिर पर ATS की पैनी नजर, ड्रोन-CCTV की निगरानी में होगा जलाभिषेक, आज से रूट डायवर्जन

Fri, 17 Feb 2023 04:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Feb 2023 04:49 PM IST
सार

Mahashivratri 2023 : इस ऐतिहासिक मंदिर पर पुलिस अधिकारियों की पैनी नजर हैं। बताया गया महाशिवरात्रि पर ड्रोन और सीसीटीवी की निगरानी में जलाभिषेक होगा। आज रात से रूट डायवर्जन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Mahashivratri: Jalabhishek will done under surveillance of drone CCTV at Aughadnath temple and route diversion
औघड़नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में औघड़नाथ मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक किया जाएगा। जहां एक ओर एटीएस, आरएएफ और पीएसी की तैनाती की जा रही है तो दूसरी ओर तीन सीओ और दस इंस्पेक्टर की ड्यूटी भी लगाई गई है। सीसीटीवी से मंदिर और आसपास आने वाले लोगों की निगरानी रखी जाएगी। वहीं इंटेलीजेंस की टीम भी अलर्ट कर दी गई है। औघड़नाथ मंदिर पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।



बता दें कि 18 फरवरी शनिवार को महाशिवरात्रि है। कांवड़ियों के साथ ही अन्य श्रद्धालु भी सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगते हैं। एसपी सिटी पीयूष ने बताया कि मंदिर से दो सौ मीटर की दूरी पर हर तरफ बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। उससे आगे सिर्फ पैदल ही जा सकेंगे।

Mahashivratri: Jalabhishek will done under surveillance of drone CCTV at Aughadnath temple and route diversion
औघड़नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

वहीं सुरक्षा के लिहाज से दो कपंनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के साथ ही, तीन सीओ, 10 इंस्पेक्टर, चार थाना प्रभारी, 25 दारोगा, 150 पुरुष सिपाही, 50 महिला सिपाही के साथ ही सादे कपड़ों में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। सुबह चार बजे से ड्यूटी शुरू हो जाएगी, जो रात में मंदिर के बंद होने तक दो शिफ्ट में चलेगी। एटीएस की टीम भी आएगी।

Mahashivratri: Jalabhishek will done under surveillance of drone CCTV at Aughadnath temple and route diversion
बाबा औघड़नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि को लेकर किया गया रूट डायवर्जन, देखकर निकलें

मेरठ में महाशिवरात्रि को लेकर यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार रात 12 बजे से रूट डायवर्जन किया जाएगा। बताया गया कि शुक्रवार रात 12 बजे से लेकर शनिवार रात 12 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस की भी तैनाती कर दी है। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा का प्लान भी तैयार कर लिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों की देर रात ड्यूटी भी लगा दी जाएगी। साथ ही ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri: Jalabhishek will done under surveillance of drone CCTV at Aughadnath temple and route diversion
औघड़नाथ मंदिर में लगी भक्तों की लाइन। - फोटो : amar ujala

- मिलिट्री अस्पताल की तरफ से नैंसी चौराहे की ओर जाने वाला यातायात मिलिट्री अस्पताल से भूसा मंडी से वेस्ट एंड रोड से हनुमान चौक से नैंसी चौराहे की तरफ जाएगा।
- नैंसी चौराहे से मिलिट्री अस्पताल की तरफ जाने वाला यातायात हनुमान चौक से बालाजी मंदिर वेस्ट एंड रोड होते हुए भूसा मंडी से मिलिट्री अस्पताल जाएगा। 
- मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं की गाडियां ए.एम.सी. आफिसर्स मैस से पहले ही दाहिनी तरफ स्थित ग्राउंड में पार्क होंगी।
- बालाजी मंदिर से औघडनाथ मंदिर, नैंसी चौराहे से औघड़नाथ मंदिर, ए.एम.सी. आफिसर्स मैस से औघड़नाथ मंदिर की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Mahashivratri: Jalabhishek will done under surveillance of drone CCTV at Aughadnath temple and route diversion
औघड़नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

एटीएस और आरएएफ की लगाई गई है ड्यूटी
महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों के साथ अन्य श्रद्धालु भी सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed