फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: 32 मिनट..., सियासत, मुस्कान और प्रियंका का सधा अंदाज, मुलाकात पर गरमाई राजनीति

Thu, 14 Mar 2019 11:35 AM IST
Dimple Sirohi सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Mar 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: confident Style seen of Priyanka while Meeting chandra shekhar
लोगों से मिलतीं प्रियंका गांधी

प्रियंका का अस्पताल दौरा कुल 32 मिनट का रहा। इस दौरान उन्हें अव्यवस्था के बीच 15 मिनट तक इंतजार भी करना पड़ा, फिर भी वे सहज दिखीं। एकतरफ जहां भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कांग्रेस से कोई भी नाता होने से इंकार किया, वहीं प्रियंका ने यही कहा कि वे यहां पर राजनीति करने नहीं, अपने समाज के लिए लड़ रहे एक युवा से मिलने आई हैं। उनके चेहरे पर आत्मविश्वास साफ दिखा।

Lok sabha Elections 2019: confident Style seen of Priyanka while Meeting chandra shekhar
अस्पताल पहुंचने पर मौजूद लोगों से मिलतीं प्रियंका गांधी

शाम पांच बजकर चार मिनट पर मेडिकल साइड से प्रियंका गांधी की गाड़ी आनंद अस्पताल के गेट पर पहुंची। वहां गाड़ी मोड़ने के लिए डिवाइडर पर कट नहीं था। इस पर प्रियंका मुस्कुराईं और गाड़ी से उतरकर डिवाइडर पार कर अस्पताल पहुंच गईं। वे आगे बढ़ रही थीं कि अचानक पुलिस के एक अफसर ने नई कहानी गढ़ दी। शोर मचा दिया कि चंद्रशेखर ने प्रियंका से मिलने से इंकार कर दिया है। 

Lok sabha Elections 2019: confident Style seen of Priyanka while Meeting chandra shekhar
प्रियंका गांधी के साथ कई बड़े नेता - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अफसरों ने प्रियंका, राजबब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया को चंद्रशेखर से नहीं मिलने की सलाह दी। राजबब्बर और ज्योतिरादित्य ने कहा कि सामने से हटिए। इस पर एसपीजी ने सबको आगे से हटा दिया। एसपीजी उनको इमरजेंसी वाले गेट से भीतर ले गई। लिफ्ट से सेकेंड फ्लोर पर पहुंचकर सभी 210 नंबर कमरे की तरफ बढ़े तो वहां भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शोर मचा दिया कि प्रियंका को छोड़कर कोई कांग्रेसी भीतर नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: confident Style seen of Priyanka while Meeting chandra shekhar
प्रियंका गांधी वाड्रा व ज्योतिरादित्य सिंधिया

इस दौरान धक्कामुक्की होने पर प्रियंका को 213 नंबर कमरे में 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद प्रियंका, राजबब्बर और ज्योतिरादित्य चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे। उन्होंने चंद्रशेखर से बात की और नीचे आ गईं। इस दौरान मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की और इनोवा गाड़ी में बैठकर निकल गईं।


 
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: confident Style seen of Priyanka while Meeting chandra shekhar
चंद्रशेखर से मिलीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

मैंने तो किसी से मिलने से मना नहीं किया : चंद्रशेखर
प्रियंका से सात मिनट की मुलाकात में क्या बात हुई, इस पर चंद्रशेखर ने अमर उजाला को बताया। बकौल चंद्रशेखर, उन्होंने कांग्रेसियों से कहा कि आप राजनीतिक रूप से आए हैं, तो मुझसे बात करने का कोई फायदा नहीं है। इस पर प्रियंका ने कहा कि तुम सरकार के खिलाफ लड़ रहे हो, मानवता के नाते मिलने आए हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि मैं सामाजिक कार्यकर्ता हूं। 15 तारीख को दिल्ली में हुंकार रैली करके अपनी ताकत दिखा देंगे। वहीं मिलने से इंकार करने के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने ऐसा बिल्कुल नहीं कहा। प्रियंका जब आईं, तब वह सो रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed