फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महापंचायत: मेरठ में टोल पर हुआ राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत, बोले-आज इतिहास लिखेंगे किसान

Sun, 05 Sep 2021 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Sep 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Muzaffarnagar: Rakesh Tikait said farmers will write the history
सिवाया टोल प्लाजा पर राकेश टिकैत का स्वागत करते किसान कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान पर संयुक्त मोर्चा की होने वाली महापंचायत में मेरठ समेत अन्य जिलों के राज्यों से किसानों के जाने का सिलसिला रविवार को भी चलता रहा। रविवार को सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहन टोल प्लाजा से होकर गुजरे। वही, गाजीपुर बॉर्डर से आए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और किसानों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।



राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी। केंद्र की भाजपा सरकार को यह महापंचायत किसानों की एकजुटता को लेकर आईना दिखाएगी। माना जा रहा है कि इस महापंचायत से विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भी मानचित्र तैयार किया जाएगा। आज किसान मुजफ्फरनगर में पंचायत के माध्यम से नया इतिहास लिख देगा। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल देव ने भी महापंचायत को समर्थन करते हुए टोल से गुजरने वाले किसानों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से टोल प्लाजा पर टोल कर्मी व पुलिसकर्मी तैनात रहे।

Kisan Mahapanchayat in Muzaffarnagar: Rakesh Tikait said farmers will write the history
किसान महापंचायत, kisan Mahapanchayat - फोटो : अमर उजाला

जीआईसी मैदान से लिखा जाएगा इतिहास
मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान से संयुक्त मोर्चा की होने वाली महापंचायत इतिहास लिखने को बेताब है। इस मैदान की खासियत रही है कि जब जब यहां सत्ताधारी पार्टी के विरोध में पंचायत का आयोजन हुआ है तो सत्ताधारी पार्टी आगामी चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुड़गांव अन्य राज्यों से भी किसान भारी संख्या में महापंचायत में पहुंच रहे हैं।

Kisan Mahapanchayat in Muzaffarnagar: Rakesh Tikait said farmers will write the history
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

दूर-दूर तक दिख रही ट्रैक्टर ट्रॉली
मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में होने वाली संयुक्त मोर्चा की महापंचायत में जाने के लिए किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से रवाना हो रहे हैं। हाईवे पर दूर-दूर तक ट्रैक्टर ट्रॉली का काफिला दिखाई दे रहा है। इस दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति भी बनी हुई है। जिस कारण अन्य वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, किसान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Muzaffarnagar: Rakesh Tikait said farmers will write the history
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
भारी पुलिस फोर्स तैनात किसानों का उमड़ा सैलाब
महापंचायत में जाने के लिए मोदीपुरम हाईवे पर किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा एक ओर जहां किसान जोश के साथ मुजफ्फरनगर की ओर बढ़ रहे थे वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रबंधन भी व्यवस्था बनाने में लगा हुआ था मेरठ से मुजफ्फरनगर जाते हुए आईजी थोड़ी देर के लिए टोल प्लाजा पर रुके और वहां पर सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए किसान जोश को र्नारो के साथ में किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहा है।
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Muzaffarnagar: Rakesh Tikait said farmers will write the history
किसान महापंचायत में पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि लंबे समय बाद सरकार के खिलाफ किसानों में ऐसा गुस्सा देखने को मिल रहा है। महापंचायत में किसान, मजदूर, कर्मचारी, छात्र व महिलाएं भी बढ़ चढ़कर शामिल होने पहुंच रहे हैं। पंचायत में पहुंची महिलाओं ने कहा कि हमें अगली पीढ़ी को जवाब देना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed