गुजरात के अहमदाबाद निवासी 12 युवकों की टीम हरिद्वार से चलकर मेरठ पहुंची। युवकों ने बताया कि उन्होंने 18 जुलाई को नीलकंठ में रुद्राभिषेक किया था। 19 जुलाई की सुबह वे हरिद्वार से जल लेकर चले थे। 24 जुलाई को ये सभी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
2 of 5
kawad yatra 2019
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की रोड पर नीलकंठ महादेव शिव कांवड़ सेवा समिति जयदेवीनगर के तत्वावधान में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में इन युवकों ने आराम किया। गुजराती युवकों की टीम में रोहित पटेल, विशाल शाह, अजीत, राहुल, कनू भाई, आकाश, गौरव आदि हैं।
3 of 5
kawad yatra 2019
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इससे पहले वे अहमदाबाद से अंबाजी की झंडा यात्रा और कलोल मार्ग स्थित रक्षा माता मंदिर की यात्रा कर चुके हैं। यह यात्रा लगभग 50 से 60 किलोमीटर की थी।
4 of 5
kawad yatra 2019
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि हरिद्वार से दिल्ली तक की यात्रा लगभग 200 किलोमीटर से अधिक की है। उन्होंने बताया कि गर्मी होने के कारण यात्रा बहुत कठिन हो गई है। उधर, विशाल के अनुसार वह पूर्व में भी अपने दोस्तों के साथ एक बार हरिद्वार से कांवड़ ला चुका है। हालांकि अन्य सभी युवक पहली बार झूला कांवड़ ला रहे थे।
5 of 5
kawad yatra 2019
- फोटो : अमर उजाला
सभी युवक दिल्ली स्थित एक प्राईवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उनके परिवार अहमदाबाद और कलोल क्षेत्र में रहते हैं। वहीं, तीन युवक रोहित, अजीत और राहुल अहमदाबाद से कांवड़ यात्रा के लिए 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचे थे।