फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथ 2022: हाथ में भी मंगलसूत्र पहनेंगी सुहागिनें, आभूषणों की खरीदारी शुरू, 200 से ज्यादा डिजाइन उपलब्ध

Mon, 10 Oct 2022 04:12 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Oct 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
Karva Chauth 2022: Suhagins will wear mangalsutra in hand too, jewelery shopping starts, more than 200 designs
हाथ में मंगलसूत्र पहनती महिला - फोटो : अमर उजाला

करवाचौथ की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई है। बाजारों में करीब 200 से अधिक डिजाइनों में मंगलसूत्र हैं। करवाचौथ पर अपने पति या प्रीतम के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। इसमें उनके लिए सबसे खास आभूषण मंगलसूत्र होता है। यह सुहागिन होने की निशानी भी माना जाता है। नए दौर में मंगलसूत्र गले में ही नहीं, बल्कि हाथ में भी पहना जा रहा है। करवाचौथ के लिए आकर्षक डिजाइनों में ऐसे मंगलसूत्र उपलब्ध हैं। बॉलीवुड का ट्रेंड देखकर भी मंगलसूत्र और अन्य आभूषण खरीदे जा रहे हैं।



यह भी पढ़ें: जाको राखे साईंया: मेरठ के दिव्यांश ने मौत को दी मात, शरीर को रौंदती चली गई कार, उछालकर 10 मीटर तक घसीटा

मेरठ में सराफा व्यापारियों के पास 200 से अधिक डिजाइनों में मंगलसूत्र उपलब्ध हैं। करवाचौथ के मद्देनजर यह कलेक्शन लांच किया गया है। गोल्ड में मेकिंग चार्ज में और हीरे में फ्लेट 10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। बाजार में जोडिएक साइन (राशि) वाला, पति के नाम वाला, डिजाइनर मल्टी चेन वाला मंगलसूत्र उपलब्ध है। 

Karva Chauth 2022: Suhagins will wear mangalsutra in hand too, jewelery shopping starts, more than 200 designs
खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

20 हजार से एक लाख तक की रेंज में उपलब्ध मंगलसूत्र
जोधामल ज्वेलर्स के संचालक मयूर जैन ने बताया कि 20 हजार से एक लाख तक की रेंज में काले मोती और स्वर्ण से बनाए गए मंगलसूत्र के अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध हैं। डेली वियर में भी इन मंगलसूत्र को पहना जा सकता है। मंगलसूत्र में हीरे भी जड़े गए हैं।

Karva Chauth 2022: Suhagins will wear mangalsutra in hand too, jewelery shopping starts, more than 200 designs
खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

चल रहे कई ऑफर
स्वर्ण गंगा के संचालक मुकेश रस्तौगी ने बताया कि कृष्णा डायमंड पर की एक लाख की खरीद पर एक ग्राम सोना और 50 हजार की खरीद पर आधा ग्राम सोना मुफ्त दिया जा रहा है। हीरे के हार 50 हजार रुपये में भी उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karva Chauth 2022: Suhagins will wear mangalsutra in hand too, jewelery shopping starts, more than 200 designs
खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

करवाचौथ के लिए खास डिजाइन
अलंकार ज्वेलर्स के संचालक आलोक ने बताया कि करवाचौथ पर विशेष वेडिंग कलेक्शन उपलब्ध है। स्वर्ण और हीरे के आभूषण पर सराफा व्यापारी मेकिंग और फ्लेट छूट दे रहे हैं। पीसीजे के संचालक आकाश ने बताया कि 25 प्रतिशत डायमंड और सोने में मेकिंग की छूट दी जा रही है। 18 कैरेट में खास इटेलियन डिजाइन करवाचौथ के लिए रखा गया है।


 
विज्ञापन
Karva Chauth 2022: Suhagins will wear mangalsutra in hand too, jewelery shopping starts, more than 200 designs
- फोटो : अमर उजाला

चांदी के खास डिजाइन में करवे उपलब्ध
करवाचौथ पर चांदी के करवों का पूजा में प्रयोग किया जाता है। जैना के संचालक अंकुर ने बताया कि चांदी के खास डिजाइन में करवे तैयार किए गए हैं। मंगलसूत्र 10 ग्राम से 50 ग्राम में उपलब्ध हैं। स्वर्ण आभूषण में लेबर चार्ज में 30 प्रतिशत की छूट और डायमंड में 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed