फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rain: पश्चिमी यूपी में बारिश का ऐसा कहर, कहीं भर्ती पर रोक तो कहीं दफ्तर पर मंडराया खतरा, देखें तस्वीरें

Fri, 23 Sep 2022 06:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Sep 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
It is raining continue in western UP and stooped Agniveer recruitment in Muzaffarnagar see photos
बारिश का कहर। - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी के मेरठ समेत कई जिलों में दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया है तो वहीं लोगों को समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों से भारी जलभराव की तस्वीरें आई हैं। बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  



पश्चिमी यूपी में मानसून ने जाते हुए एक बार फिर से मौसम को बदल दिया है। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसका असर मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी देखने को मिल रहा है।

It is raining continue in western UP and stooped Agniveer recruitment in Muzaffarnagar see photos
बारिश में सड़क का ये हाल। - फोटो : amar ujala

मेरठ शहर में पटेल मंडप के सामने से जाने वाले रास्ते का खस्ताहाल है। हापुड़ रोड पर नाले के निर्माण को लेकर चारपहिया वाहन प्रतिबंधित है, जिस वजह से ये रोड ही लाइफलाइन बना हुआ है।

It is raining continue in western UP and stooped Agniveer recruitment in Muzaffarnagar see photos
दफ्तर का हाल। - फोटो : amar ujala

भैसाली डिपो की बिल्डिंग का बुरा हाल है और बारिश के चलते छत से पानी भी टपक रहा है। ऐसे में कर्मचारी दहशत के बीच कार्य कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
It is raining continue in western UP and stooped Agniveer recruitment in Muzaffarnagar see photos
मेरठ में बारिश का कहर। - फोटो : amar ujala

मेरठ में कई दिन से तेज बारिश होने के कारण कंकरखेड़ा स्थित जटौली गांव तालाब में तब्दील हो गया है। गांव के मुख्य रास्ते में पांच से छह फुट तक पानी भर गया है। मुख्य रास्ते में पानी भरे होने के कारण गांव के लोगों और स्कूल के बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में पानी भरे होने के कारण गड्ढे भी दिखाई नहीं देते हैं, जिससे टू-व्हीलर वाहन चालक आए दिन इन गड्ढों में गिरकर घायल भी और है। वहीं मुख्य रास्ते में पानी भरे होने के कारण नगर निगम की जेसीबी पानी में तैरती हुई दिखाई दी।

विज्ञापन
It is raining continue in western UP and stooped Agniveer recruitment in Muzaffarnagar see photos
जटौली में जलभराव। - फोटो : amar ujala

जिटौली के रहने वाले सुभाष ने बताया कि उनका गांव वार्ड-40 में आता है। करीब आठ साल पहले मुख्य रास्ते के पास हाईवे पर गांव के पानी की निकासी के लिए नाला बनाया जा रहा था, यह नाला गांव से लेकर जिटौली फ्लाईओवर के नीचे बनाया जा रहा था। बताया गया कि यह नाला गलत तरीके से बनाया गया, जिस वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाई। 

बताया गया कि गांव जाने वाला सारा पानी इस नाले से बह कर वापस गांव में ही भरता है। वहीं बारिश होने पर तो गांव में अधिका पानी भर जाता है, जिससे गांव के लोग काफी परेशान हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed