फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पश्चिम यूपी में आईएसआई की गहरी जड़ें, हथियार सप्लायरों से भी जुड़े तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Wed, 16 Oct 2019 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Oct 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
ISI has deep roots in West UP, Connection with arms suppliers
प्रतीकात्मक तस्वीर
पश्चिमी यूपी में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एक बार फिर नेटवर्क जुड़ा होने के संकेत मिले हैं। पूर्व में ऐसे कई संदिग्ध यहां से गिरफ्त में आए हैं, जिनके पास से अति महत्वपूर्ण और गोपनीय दस्तावेज मिल चुके हैं। 


 
ISI has deep roots in West UP, Connection with arms suppliers
NIA

मेरठ से एक और संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर यह सामने आया है कि यहां आईएसआई की जड़ें काफी गहरी हो चुकी हैं। जिस चांद को इस बार सोतीगंज से पकड़ा गया है वह पाकिस्तान में काफी लंबे बातें किया करता था। उसके पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। 

ISI has deep roots in West UP, Connection with arms suppliers
पूर्व में पकड़े गए अफसार के घर पूछताछ करती एनआईए की टीम

आईएसआई एजेंटों का पश्चिमी उत्तर प्रदेश से काफी पुराना नाता रहा है। करीब 15 वर्ष पूर्व 18 मार्च 2004 में मेरठ में आईएसआई एजेंट के रूप में एक महिला रूबी बेगम को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ की गई, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगीं। 10 मार्च 2005 को खलील हुसैन खान नाम का एजेंट मेरठ में पकड़ा गया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
ISI has deep roots in West UP, Connection with arms suppliers
एनआईए - फोटो : अमर उजाला

आईएसआई एजेंटों का टारगेट था कि वे मेरठ कैंट की अधिकांश गोपनीय जानकारियां जुटाकर पाकिस्तान भेजें और इसमें काफी हद तक वे काम भी कर चुके थे। 16 अगस्त 2014 को आईएसआई एजेंट आसिफ सेना के हत्थे चढ़ा।

विज्ञापन
ISI has deep roots in West UP, Connection with arms suppliers
एनआईए टीम - फोटो : अमर उजाला

30 नवंबर, 2015 को एसटीएफ ने आईएसआई एजेंट एजाज को यहां से गिरफ्तार किया। उसके बाद किठौर में हथियार बनाने वालों का कनेक्शन आईएसआईएस से जुड़े होने की जानकारी मिली। जिसके बाद एटीएस और एनआईए ने कई दिनों तक मेरठ में डेरा डाला था। तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा था। जिसमें पुष्टि हुई थी हथियार सप्लायरों के आतंकियों से संबंध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed