अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे बड़े राष्ट्रगान में शामिल होने के लिए दिल्ली देहरादून हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए राष्ट्रगान शुरू हुआ तो जो जहां था वहीं रुक गया।
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत ठीक 10:00 बजे एनएच 58 पर मोदीपुरम चौहान मार्केट के सामने भारी संख्या में लोग एकत्र हुए राष्ट्रगान की धुन शुरू हुई, तो गाड़ी में बैठे लोग भी नीचे उतर गए हो और राष्ट्रगान में शामिल हुए राष्ट्रगान में शामिल होने के लिए राजनीतिक पार्टी सामाजिक संगठन व्यापारी छात्र और युवा जोश के साथ सबसे बड़े राष्ट्रगान के गवाह बने।
आगे तस्वीरों में देखें कैसे मेरठ की जनता ने अमर उजाला के साथ मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस :
2 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला के सबसे बड़े राष्ट्रगान का हिस्सा बने लोग
- फोटो : amar ujala, meerut
मेरठ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत मेरठ वासियों ने दस बजकर दस मिनट पर 52 सेकेंड के लिए रुक कर सामूहिक राष्ट्रगान में हिस्सा लिया।
इस दौरान शहर के सभी चौराहों पर लाउडस्पीकर से राष्ट्रगान बजाया गया, जिसमें शहर के अधिक से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
3 of 7
independence 2021, Maa tujhe pranaam
- फोटो : amar ujala, meerut
अमर उजाला के कार्यक्रम को सभी ने सराहना की और कहा कि देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाने के लिए अमर उजाला लगातार यह कार्यक्रम करता है, जिससे देशवासियों में देश के प्रति प्रेम बढ़ता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनुज राठी, महामंत्री अंकुर मुखिया, किसान मोर्चा के क्षेत्र को सदर अजय भारद्वाज बराला, कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. आर एस सेगर, बसपा नेता संदीप पल हेड़ा, प्रदीप पर्ल, टावर व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के पूर्व सह संयोजक राजेश मोहन शर्मा, महाराणा प्रताप सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, राजपूत महासंघ रक्षक सोमवीर सिंह, राघव रिचा सिंह समेत तमाम लोग शामिल हुए।
4 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला के सबसे बड़े राष्ट्रगान का हिस्सा बने लोग
- फोटो : amar ujala, meerut
हापुड़ रोड स्थित मदरसा जामिया मदनिया में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कारी शफीक उर रहमान ने तिरंगा झंडा फहरा कर राष्ट्रगान कराया।
5 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला के सबसे बड़े राष्ट्रगान का हिस्सा बने लोग
- फोटो : amar ujala, meerut
हापुड़ अड्डा चौराहा पर लाउडस्पीकर के जरिए देशभक्ति के तराने बजाए गए। इसके बाद 10बजकर 10 मिनट पर 52 सेकंड के लिए रुककर लोगों से राष्ट्रगान में शामिल होने का आह्वान किया गया, जिसके बाद सैफी संघर्ष समिति समेत क्षेत्र के सभी लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान में हिस्सा लिया।