फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हुक्का बार का आरोपी गिरफ्तार, एक और वीडियो वायरल, पुलिस का दावा आरोपी नाबालिग 

Wed, 12 Aug 2020 01:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Aug 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hookah bar accused arrested, another video viral, police claim accused minor
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में डगआउट कैफे में नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाने के आरोपी को नौचंदी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दावा है कि आरोपी नाबालिग है और उसकी उम्र 17 साल आठ महीने है। उसके कब्जे से 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। वहीं, नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाने का दूसरे होटल का एक और वीडियो वायरल हो गया। 


 
Hookah bar accused arrested, another video viral, police claim accused minor
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार गढ़ रोड शास्त्रीनगर स्थित डगआउट कैफे का सात अगस्त को हुक्का बार का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने कैफे मालिक सुमित चौधरी और मैनेजर अविनाश को गिरफ्तार किया था। लेकिन उनकी उसी दिन जमानत हो गई थी।

थाना प्रभारी नौचंदी ने बताया कि वायरल वीडियो में पहचाने गए आरोपी को आरटीओ रोड से गिरफ्तार किया गया है।

Hookah bar accused arrested, another video viral, police claim accused minor
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जिन लड़कियों के साथ वह डगआउट कैफे में हुक्का पीता था, वह उनकी दोस्त है। वह मेरे साथ डगआउट में नशा करने के लिए जाती थीं।

इसके अलावा वह इस तरह के दूसरे कैफे, होटल और रेस्टोरेंट में नाबालिग लड़कियों को लेकर जाता था। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Hookah bar accused arrested, another video viral, police claim accused minor
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

11 माह पहले छेड़छाड़ का केस
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी व उसके दो दोस्तों पर करीब 11 महीने पहले नौचंदी थाने में ही छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ था। पीड़ित पक्ष ने आरोपी को बालिग बताया था।

लेकिन विवेचना और आरोपी पक्ष द्वारा दिए कागजों के आधार पर उसे नाबालिग मानकर बाद में किशोर सुधार गृह में भेजा गया था। पुलिस ने उसी दस्तावेज के आधार पर आरोपी को नाबालिग माना है।

विज्ञापन
Hookah bar accused arrested, another video viral, police claim accused minor
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

नाबालिग लड़कियों को कराता का नशा 
पुलिस का दावा कि आरोपी नाबालिग लड़कियों को नशा कराता था। चरस, अफीम, गांजा सब वही उपलब्ध कराता था। पुलिस पता लगा रही है कि उसके पास नशे का यह सामान कहां से और कौन देता था।

पुलिस उसके दोस्तों की कुंडली भी खंगाल रही है। नाबालिग लड़कियों के साथ हुक्का पीने की वीडियो बनाने वाला उसका कौन सा साथी है, पुलिस उसका भी पता लगा रही है।
      

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed