फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस जिले में बन रहा अनोखा आशियाना, जिसमें रहने से दूर होगा तनाव, सर्दी-गर्मी से मिलेगा छुटकारा

Tue, 23 Jun 2020 06:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Jun 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Hobbit house will keep all the depression away, here is its speciality
hobbit house - फोटो : amar ujala
हॉबिट हाउस का नाम आपने जरूर सुना होगा। एक ऐसा खूबसूरत अनोखा और आरामदायक आशियाना जो न सिर्फ मौसम के अनुकूल रहता है बल्कि इंसान के तनाव को भी दूर करता है।


ऐसे मकान न्यूजीलैंड और स्विट्जरलैंड में देखने को मिलते है लेकिन अब ऐसा ही एक हाॅबिट हाउस पश्चिमी यूपी के सहारनपुर जिले में निर्मित किया जा रहा है। ये अनोखा आशियाना लोगों के लिए खास आकषर्ण बन रहा है। आगे जानें आखिर क्या है इस अनोखे हाउस की खासियत: -

 
Hobbit house will keep all the depression away, here is its speciality
hobbit house saharanpur - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में दो सगे भाइयों ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। दरअसल दोनों भाइयों ने मिलकर एक ऐसे घर का निर्माण किया है जिसके भीतर रहने वाले को न तो गर्मी का अहसास होगा और न ही सर्दी के मौसम में सर्दी लगेगी।

जिले में बन रहे इस अनोखे घर को देखने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंच रहे हैं। आगे जानें आखिर कैसा है यह इको फ्रेंडली मकान।


 
Hobbit house will keep all the depression away, here is its speciality
hobbit house saharanpur - फोटो : अमर उजाला

देश में पहली बार न्यूजीलैंड की तर्ज पर हॉबिट हाउस का निर्माण किया जा रहा है और यह कमाल कर दिखाया गांव मिर्जापुर के दो सगे भाइयों ने।

हॉबिट हाउस की खास बात यह है कि वह बिना कूलर और एसी के गर्मी में ठंडा और सर्दी में गर्म रहता है। हॉबिट हाउस में रहने वाला व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार नहीं होता और इसे योग साधना के लिए भी सबसे उत्तम माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hobbit house will keep all the depression away, here is its speciality
अमन प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

रामपुर मनिहारान तहसील के गांव मिर्जापुर निवासी दो सगे भाई (अमन प्रताप सिंह और काका) ने अपने गांव में न्यूजीलैंड की तर्ज पर हॉबिट हाउस बनाने का काम छह माह पूर्व शुरू किया जो कि 80 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुका है।


 
विज्ञापन
Hobbit house will keep all the depression away, here is its speciality
अमन प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

अमन प्रताप सिंह ने अमर उजाला को बताया कि वह गूगल डॉट कॉम में गुड़गांव में नौकरी करते हैं। एक वर्ष पूर्व वह कंपनी के कार्य से न्यूजीलैंड गए थे।

वहां उन्होंने एक पहाड़ी क्षेत्र में एक गांव देखा, जिसमें सभी परिवार हॉबिट हाउस में रहते हैं। वहीं से उन्होंने यह तकनीक हासिल की और उनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed