फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई प्रोफाइल केस: होश में आए डीन, 13 दिन में हुए तीन ऑपरेशन, फिर भी जिस्म से नहीं निकल सकीं छह गोलियां

Thu, 24 Mar 2022 01:32 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Mar 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
High profile case: Dean regained consciousness, three operations in 13 days, yet six bullets could not come out of the body
meerut news - फोटो : अमर उजाला

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह बुधवार को होश में आ गए हैं। वेंटिलेटर हटा लिया गया है, लेकिन अभी वह बोल नहीं पा रहे हैं। तीन ऑपरेशन हो चुके हैं लेकिन अभी भी डीन के शरीर में अभी भी छह गोलियां धंसी हुई हैं। एक गोली की वजह से दायीं आंख की रोशनी चली गई है।



प्रोफेसर राजबीर सिंह पर पर 11 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने उस वक्त ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं जब वह विश्वविद्यालय से कंकरेखड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे। डीन के बेटे भानू प्रताप ने बताया कि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज: कोरोना काल के एक साल बाद हुई परीक्षाएं, छात्र-छात्राओं में दिखा गजब का उत्साह

High profile case: Dean regained consciousness, three operations in 13 days, yet six bullets could not come out of the body
प्रोफेसर अरती भटेले। - फोटो : amar ujala
विश्वविद्यालय ने नहीं बढ़ाई महिला प्रोफेसर की छुट्टी
विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर आरती भटेले की ई-मेल के बावजूद दो दिन का अवकाश नहीं बढ़ाया है। कार्यवाहक डीन विजय सिंह ने बताया कि ई-मेल में यह नहीं लिखा था कि छुट्टी कब तक बढ़ानी है। 

पुलिस को डीन राजबीर सिंह पर हमले के मामले में प्रोफेसर आरती भटेले की तलाश है। प्रोफेसर भटेले होली के पहले से ही अवकाश पर है। मंगलवार को भटेले ने दो दिन की छुट्टी बढ़वाने के लिए ई-मेल भेजा था। 

 
High profile case: Dean regained consciousness, three operations in 13 days, yet six bullets could not come out of the body
डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह व जानलेवा हमले के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरती भटेले, अनिल और मुनेंद्र पर साजिश रचने की धारा लगाई
अनिल बालियान 

शिक्षा- बीएपेशा-बिल्डर 
धारा-जानलेवा हमला 307, साजिशकर्ता 120
मुनेंद्र बाना शिक्षा-12 वीं 
पेशा- प्रॉपटी डीलर, रोडी डेस्ट की दुकान 
धारा- जानलेवा हमला 307, साजिशकर्ता 120

 
विज्ञापन
विज्ञापन
High profile case: Dean regained consciousness, three operations in 13 days, yet six bullets could not come out of the body
मेरठ में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। - फोटो : amar ujala
आरती भटेले 
शिक्षा- पीएचडी वेटरनरी 
पेशा- प्रोफेसर 
धारा- जानलेवा हमला 307, साजिशकर्ता 120

 
विज्ञापन
High profile case: Dean regained consciousness, three operations in 13 days, yet six bullets could not come out of the body
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

आशु चड्ढा 
शिक्षा- 10
पेशा- अपराधी 
धारा-जानलेवा हमला 307 
 
नदीम 
शिक्षा- 8 वीं 
पेशा- अपराधी 
जानलेवा हमला 307

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed