फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ से ढके पहाड़ तो सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तस्वीरों में देखें मौसम की अठखेलियां

Mon, 16 Dec 2019 01:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Dec 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall at mountains, cold winds increased the cold in Western UP
- फोटो : अमर उजाला

झमाझम बारिश के बाद धूप खिलने के बावजूद सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी हुई है। रविवार को जहां सुबह हल्का कोहरा होने के बाद कुछ घंटे धूप खिली लेकिन शाम से ही मौसम ने करवट बदल ली और सर्द हवाएं चलीं। वहीं सोमवार को सुबह से ही ठिठुरन बनी रही। हल्का कोहरा छाया रहा जिससे हवा में प्रदूषण भी बढ़ गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सुबह के समय कोहरे का असर अभी बढ़ेगा।

heavy snowfall at mountains, cold winds increased the cold in Western UP
winter

सर्दी का सितम आने वाले दिनों में और भी बढ़ेगा। धूप खिलने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1.2 और 1.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी होने के बावजूद मौसम सर्द बना रहा। शाम होते होते मौसम और भी सर्द हो गया। बारिश के बाद जहां चौबीस घंटे पहले महानगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 36 पर आ गया था, रविवार को फिर बढ़कर 160 पर पहुंच गया। 

heavy snowfall at mountains, cold winds increased the cold in Western UP
Winter

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के मुताबिक दिन में हवा की गति 6 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रही। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवाओं से सर्दी बढ़ेगी। पाला पड़ने से रात में सर्दी बढ़ रही है। दिन में धूप से जरूरत थोड़ी राहत है। लेकिन हवाओं के चलने से दो-तीन दिन में तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy snowfall at mountains, cold winds increased the cold in Western UP
Winter

कोहरे से अभी राहत नहीं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि मैदानों में सर्दी का असर व्यापक होने जा रहा है। कुछ दिनों तक दिन-रात के तापमान में गिरावट होने से पूरे उत्तर, भारत में कड़ाके की सर्दी रहेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मेरठ और आसपास में घना कोहरा भी छाने के आसार हैं।

विज्ञापन
heavy snowfall at mountains, cold winds increased the cold in Western UP
up winter

कड़ाके की सर्दी के दौरान बच्चों और बुर्जुगों का खास खयाल रखें। गर्म और ऊनी कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। सिर और पांव को खासकर ढककर रखें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो दिल के मरीज कोहरे में घर से बाहर कम ही निकलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed