फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शामली में झमाझम बरसे बादल, शहर जलमग्न, परेशान रहे नागरिक

Thu, 13 Aug 2020 07:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Aug 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in shamli District, citizens were troubled by water logging
rain in shamli - फोटो : अमर उजाला

शामली में बुधवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश गुरुवार को पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।



गन्ना और धान की फसल को काफी फायदा हुआ है, जबकि चारे की फसल गिर गई है। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से भी निजात मिली है। करीब 15 घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश रिकाॅर्ड की गई।

heavy rainfall in shamli District, citizens were troubled by water logging
rain in shamli - फोटो : अमर उजाला

बुधवार रात 11.30 बजे शुरू हुई बारिश पूरी रात रुक-रुककर होती रही। बृहस्पतिवार को भी दिन में बारिश जारी रही। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। गुरुवार को दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड गया।

बारिश के पानी ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों-फसलों में भर गया है। शहर के कैराना रोड, पटेल नगर, कबाड़ी बाजार, नेहरू रोड, नगर पालिका रोड, मिल रोड, टंकी रोड, माजरा रोड, ब्लाक रोड, मोहल्ला पंसारियान, जीआरपी, कैैराना रोड बिजलीघर कार्यालय, भैसवाल रोड पर  एसपी कार्यालय परिसर में  पानी भर जाने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

heavy rainfall in shamli District, citizens were troubled by water logging
rain in shamli - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी के मुताबिक बुधवार रात शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक 80 मिमी उसके बाद शाम तक लगभग 30 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

उधर, झिंझाना कस्बे में मुख्य बाजार में निकासी ठप होने से जबर्दस्त जलभराव हो गया। कई दुकानों में भी पानी भर जाने से व्यापारियों का नुकसान हुआ। दुकानदार शानू राजवंशी, बल्लू शर्मा, मनीष बिंदल, अनिल गर्ग आदि ने नगर पंचायत अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rainfall in shamli District, citizens were troubled by water logging
rain in shamli - फोटो : अमर उजाला

अंडरपास लबालब होने से बढ़ी परेशानी
 जिले के रेलवे अंडरपास बरसात के पानी भरने से एक बार फिर लबालब हो गए। अंडरपास से गुजरने वाले वाहनों और बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अंडरपास बने हैं। इनके रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम मिट्टी भर जाने के बाद बारिश के पानी से जलमग्न हो गए हैं।

शहर के समीप गोहरनी-करोड़ी, बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज के पास अंडरपास, बुढ़ाना रोड अंडरपास जलमग्न होने से करोड़ी और शामली आने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी का कहना है कि अंडरपास में जलभराव की जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लाकों व शहरी क्षेत्रों में पानी की निकासी की जिम्मेदारी नगर निकायों की है। निकायों एवं ब्लाकों को अंडरपास में पानी निकासी की व्यवस्था कराने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
heavy rainfall in shamli District, citizens were troubled by water logging
rain in shamli - फोटो : अमर उजाला

पांच बिजलीघर प्रभावित, कई गांवों की आपूर्ति रही ठप
बारिश के बाद शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूूरी रात ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजपाल रघुवंशी ने बताया कि पिछले 15 घंटों से ज्यादा समय तक बारिश से औद्योगिक क्षेत्रों टिटौली, भैसवाल और यारपुर बिजलीघरों की बिजली आपूर्ति ठप रही है। बारिश बंद होने के बाद बिजलीघरों पर कार्य करके बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed