फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, गिरोह बनाकर नाबालिग लड़कियों को पिलाते थे हुक्का, तस्वीरें

Thu, 13 Aug 2020 02:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Aug 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Accused Ayan have many shocking revealed in the hookah bar case
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में डगआउट कैफे में नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाने के आरोपी अयान को नौचंदी पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। वहीं, पुलिस के अनुसार अयान ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह गिरोह बनाकर लड़कियों को हुक्का पिलाने डगआउट कैफे में जाता था।

Meerut News: Accused Ayan have many shocking revealed in the hookah bar case
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

गढ़ रोड स्थित शास्त्रीनगर में डगआउट कैफे में हुक्का पीते दो नाबालिग लड़कियों और एक युवक का सात अगस्त को वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस के अनुसार वह युवक अयान निवासी शास्त्री नगर सेक्टर-11 निकला। अयान को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। 

Meerut News: Accused Ayan have many shocking revealed in the hookah bar case
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार का कहना है कि पूछताछ में अयान ने अपनी उम्र 18 साल बताई। जिसके चलते उसको बालिग मानकर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी अयान ने पूछताछ में बताया कि डगआउट में लड़कियों के साथ हुक्का पीने में उसके तीन साथी दानिश, सोहेब और आकिब भी जाते थे। करीब दो साल से वह डगआउट में हुक्का पीने जा रहे थे। एक बार दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में भी लड़कियों के साथ हुक्का पीने गए थे। दो साल से उनकी लड़कियों से दोस्ती थी। पुलिस का कहना है कि अयान अपने साथियों के साथ ग्रुप बनाकर लड़कियों को नशा कराता था। उसके तीनों साथियों की तलाश चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Accused Ayan have many shocking revealed in the hookah bar case
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने फिर की लापरवाही
वीडियो वायरल होने के बावजूद भी नौचंदी पुलिस लापरवाह बनी है। डगआउट कैफे के मालिक सुमित चौधरी और मैनेजर अविनाश के खिलाफ पुलिस ने कमजोर लिखा पढ़ी की, जिससे उन्हें जमानत मिली थी। बुधवार को अयान को भी जमानत मिल गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ऐसा कोई भी साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया। 

विज्ञापन
Meerut News: Accused Ayan have many shocking revealed in the hookah bar case
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी अयान ने खुलासा किया है कि डगआउट रेस्टोरेंट्स और होटल क्रोम में 500 रुपए लेकर हुक्का पीने की परमिशन देते थे। दोनों को पुलिस द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है आखिर नाबालिग लड़के लड़कियों को किस नियम के तहत वहां हुक्का पीने की परमिशन दी जाती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed