{"_id":"5bd9ad92bdec22696d7815eb","slug":"hashimpura-massacre-osman-and-zulfiqar-told-the-whole-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाशिमपुरा कांड: मरा समझ नहर में फेंक दिया था... 5 चश्मदीदों ने बयां किया आंखों देखा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाशिमपुरा कांड: मरा समझ नहर में फेंक दिया था... 5 चश्मदीदों ने बयां किया आंखों देखा दर्द
Wed, 31 Oct 2018 07:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोली के जख्म तो भर गए, मगर जो गम है वह कम नहीं हुआ है। गोली के निशान उन्हें आज भी उस दर्द का एहसास कराते रहते हैं। बुधवार को फैसले का इंतजार था। फैसला सुना तो हाशिमपुरा कांड में जीवित बचे पांच लोगों के आंसू निकल आए। 22 मई 1987 का पूरा वाकया उनकी आंखों के सामने ताजा हो गया।
2 of 7
मेरठ न्यूज
यह पांच लोग हैं, उस्मान, जुल्फिाकर, नईम, बाबूदीन और मुजीबुर्रहमान। इन सब की उम्र उस समय 17 से 25 साल के बीच थी। उस्मान पावरलूम चलाते थे। मगर अब मजदूरी करने को मजबूर हैं। यह कहते हुए उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने बताया कि पीठ में गोली लगने के बाद पीएसी वालों ने उन्हें नहर में फेंक दिया था और वह वहीं पड़े रहे। वह बेहोश हो गए थे, उन्हें मरा हुआ समझकर पीएसी वाले चले गए।
3 of 7
मेरठ न्यूज
इसके बाद उन्हें होश आया और वह वहां से निकले। अस्पताल में गोली निकाली गई और वह बच गए। जुल्फिकार की बगल के नीचे गोली लगी है। वह ट्यूबवेल के स्पेयर पार्ट्स बनाते हैं। नईम, बाबूदीन और मुजीबुर्रहमान के भी पीठ और सीने में गोलियां लगी थीं और नहर में डाल दिए गए थे। वह बच गए थे, मगर पीएसी वालों को उन्होंने यह दर्शाया कि वह मर गए हैं, इस तरह वह बचकर वहां से निकले थे। बाबूदीन और मुजीबुर्रहमान का परिवार यहां नहीं रहता है, यह दोनों दरभंगा बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मेरठ न्यूज
हालांकि लंबे समय से यहीं रहते हैं। दोनों पावरलूम चलाते हैं, जबकि नईम कपड़ों की फेरी लगाते हैं। पांचों कोर्ट के इस फैसले से खुश हैं कि किसी रूप में उन्हें न्याय मिल गया है। हालांकि वह फांसी की उम्मीद लगाए हुए थे। उनका कहना है कि जो जिल्लत, परेशानी और गम उन्होंने और उनके परिवार ने झेला, उसकी भरपाई नहीं हो सकती है, लेकिन इस फैसले से खुशी मिली है।
विज्ञापन
5 of 7
मेरठ न्यूज
बाबूदीन ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
बाबूदीन ने ही गाजियाबाद के लिंक रोड थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद हाशिमपुरा कांड पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। रिपोर्ट में लिखाया था कि उन्हें ट्रक में भरकर दिल्ली रोड पर मुरादनगर गंगनहर पर ले गए थे। ट्रक से उतारकर लोगों को गोली मारने के बाद एक एक करके गंगनहर में फेंका गया था, जबकि कुछ लोगों को ट्रक में गोलियां बरसाकर ट्रक को गाजियाबाद हिंडन नदी पर ले गए और उन्हें हिंडन नदी में फेंक दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।